Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»IND vs PAK: जीत से शुरुआत कर चुकी भारतीय टीम की निगाह सेमीफाइनल पर, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा
Blog

IND vs PAK: जीत से शुरुआत कर चुकी भारतीय टीम की निगाह सेमीफाइनल पर, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IND vs PAK: जीत से शुरुआत कर चुकी भारतीय टीम की निगाह सेमीफाइनल पर, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ind vs pak
भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था तो पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली भिड़ंत 2017 के फाइनल में हुई थी जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। भारत उस हार का हिसाब बराबर करने को बेताब है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले का मंच तैयार है। रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाह सेमीफाइनल पर होगी तो मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम पर अपनी ही मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था तो पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली भिड़ंत 2017 के फाइनल में हुई थी जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। भारत उस हार का हिसाब बराबर करने को बेताब है।

भारत और पाकिस्तान की टीम जब आमने-सामने होती हैं तो रोमांच की गारंटी होती है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों पर दबाव भी काफी होता है। भारतीय टीम हालांकि इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में बेहतर नजर आती है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला पूर्व की तरह बहुचर्चित नहीं है जिससे उम्मीद की जा रही है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में दोनों टीम थोड़ा सहज होकर मैदान पर उतरेंगी। भारतीय टीम प्रत्येक पहलू में फायदे की स्थिति में नजर आ रही है। उसकी टीम ने यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य बिठा लिया है जबकि पाकिस्तान की टीम कराची में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद यहां पहुंची है।

कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वह लय में दिखे हैं। ओपनर शुभमन गिल ने पिछले मैच में शतक बनाया था। विराट से बड़ी पारी की आस है। जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 गेंद में 64 रन बनाए थे। चोटिल फखर जमा की जगह टीम में इमाम उल हक को चुना गया है।

दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरी इस प्रकार हैं….

भारत की मजबूती

  • सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं, अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
  • दुबई की पिच स्पिनरों के अनुकुल है और स्पिनर के रूप में अच्छे विकल्प हैं।
  • मध्यक्रम को श्रेयस अय्यर मजबूती दे रहे , पिछले 4 मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं।
  • रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के रूप में तीन ऑलराउंडर मौजूद हैं।

भारत की कमजोरी

  • विराट लय में नहीं है जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहता है।
  • बुमराह की अनुपस्थिति में शमी और युवा हर्षित राणा पर बेहतर करने का दबाव है।
  • बल्लेबाजी क्रम के संयोजन पर दुविधा की स्थिति, राहुल और अक्षर के क्रम पर संशय बरकरार है।

पाकिस्तान की मजबूती

  • अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर की फॉर्म वापसी, पिछले मैच में अर्धशतक लगाया।
  • शाहीन की अगुवाई में तेज गेंदबाजों का मजबूत आक्रमण।
  • दुबई की पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव, घरेलू दर्शकों का समर्थन भी।

पाकिस्तान की कमजोरी

  • पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद दूसरे मैच में जीतने का बड़ा दबाव है।
  • फखर जमां चोटिल होने के बाद टीम को उपलब्ध नहीं हैं।
  • दूसरे सलामी बल्लेबाज सउद शकील तीन मुकाबलो में कुल 29 रन ही बना पाए हैं।
  • स्पिनर अबरार, खुशदिल और सलमान ज्यादा अनुभवी नहीं हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIND vs PAK: विराट कोहली के फॉर्म पर आया पूर्व कोच अनिल कुंबले का बयान, खुद पर अधिक दबाव नहीं बनाने की दी सलाह
Next Article आज का राशिफल(22 फरवरी 2025): जानिए! आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.