गुवाहाटी: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 82 रन बनाए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चाय के विश्राम से ठीक पहले एडेन मार्क्रम (38) को आउट करके भारत को सुबह के सत्र की एकमात्र सफलता दिलाई। उस समय दूसरे छोर पर रियान रेकेलटन 35 रन पर खेल रहे थे।

भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और इसलिए ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई है। वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान हैं। भारत ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। गिल के स्थान पर साई सुदर्शन और अक्षर पटेल की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में लिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम में एक बदलाव करके कोर्बिन बॉस की जगह सेनुरन मुथुसामी को अपनी अंतिम एकादश में शामिल किया है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version