Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IND vs SA: पहले वनडे में विकेटकीपर नहीं, बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं पंत, कप्तान केएल राहुल ने दिए संकेत
Sports

IND vs SA: पहले वनडे में विकेटकीपर नहीं, बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं पंत, कप्तान केएल राहुल ने दिए संकेत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IND vs SA: पहले वनडे में विकेटकीपर नहीं, बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं पंत, कप्तान केएल राहुल ने दिए संकेत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची में होने वाले पहले वनडे से पहले भारतीय कप्तान केएल राहुल ने साफ कर दिया है कि ऋषभ पंत सिर्फ विकेटकीपर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर भी टीम में खेलने की क्षमता रखते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 30 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। पंत की उपलब्धता को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है क्योंकि उन्होंने अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे के बाद से 50 ओवर क्रिकेट नहीं खेला है।

राहुल ने कहा- सब विकल्प खुले
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंत जब फिट होते हैं, तो वह टीम के लिए बेहद मूल्यवान खिलाड़ी बन जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘ऋषभ चोट की वजह से बाहर रहे थे, लेकिन वह लंबे समय से टीम के साथ हैं और सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। टीम में जगह बनाने के लिए कभी-कभी खिलाड़ियों को अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर पंत अंतिम XI में होंगे, तो विकेटकीपिंग वह ही करेंगे। ऐसे में मैं फील्डिंग करूंगा। लेकिन वह सिर्फ कीपर नहीं, बल्कि एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।’

ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी पर राहुल
राहुल ने ऋतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ की, जो लगभग दो साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। ऋतुराज भारतीय बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग स्लॉट के दावेदार हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ हाल ही में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने 117 रन, नाबाद 68 रन और 25 रन बनाए थे। राहुल ने कहा, ‘ऋतु क्लास प्लेयर हैं। जितने भी मौके मिले, उन्होंने खुद को साबित किया है। दुर्भाग्य से भारत का टॉप-ऑर्डर काफी मजबूत और सेट है, इसलिए कई खिलाड़ी बाहर रह जाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब जब चोटों की वजह से मौका मिला है, हम उम्मीद करते हैं कि वह इसका फायदा उठाएंगे। उनकी स्किल को लेकर कभी कोई सवाल नहीं रहा, बस सही मौके की जरूरत थी।’

टेस्ट सीरीज की हार के बाद वनडे में बदलेगी किस्मत?
भारत हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-2 से हार चुका है और अब टीम वनडे में वापसी करने की कोशिश करेगी। राहुल का कहना है कि टीम अब नए सिरे से शुरुआत करना चाहती है और खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मौका है।

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleडीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: आईआईएम रायपुर में पीएम मोदी व अमित शाह की भागीदारी
Next Article श्रीलंका ने आपदा राहत कार्यों से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.