Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

April 8, 2026

अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान

April 8, 2026

CG News : वर्दी में इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा महंगा, सिपाही लाइन अटैच

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»India-Bangladesh Ties: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर, नई सरकार बनने के बाद पहली यात्रा, जानिए मकसद
International

India-Bangladesh Ties: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर, नई सरकार बनने के बाद पहली यात्रा, जानिए मकसद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
India-Bangladesh Ties: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर, नई सरकार बनने के बाद पहली यात्रा, जानिए मकसद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

India-Bangladesh Ties: भारत और बांग्लादेश के संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक अहम कूटनीतिक पहल के तहत बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान मंगलवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यह दौरा दोनों देशों के बीच हाल के समय में तनाव के बाद रिश्तों को फिर से संतुलित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ करेंगे विस्तृत वार्ता
अपने दौरे के दौरान रहमान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ विस्तृत वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात करेंगे।

बीएनपी की सत्ता में आने के बाद पहली भारत यात्रा
यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि फरवरी में बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह किसी बांग्लादेशी मंत्री की पहली भारत यात्रा है। इससे पहले मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों और भारत विरोधी बयानबाजी के चलते दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
वार्ता के एजेंडे में कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इनमें बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं की बहाली, ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देना, सीमा प्रबंधन को मजबूत करना, नदी जल बंटवारे से जुड़े लंबित मामलों का समाधान और व्यापार को आसान बनाने के उपाय शामिल हैं।

रहमान के साथ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी आए हैं, जो इस दौरे के महत्व को दर्शाता है। बांग्लादेश की ओर से भारत से वीजा सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने के लिए सकारात्मक और सक्रिय रुख अपनाने की मांग की जा सकती है।

गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों के चलते जुलाई 2024 से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा सेवाएं निलंबित हैं। साथ ही, भारत के वीजा केंद्रों पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद वहां सीमित स्टाफ के साथ काम चल रहा है, जिससे वीजा प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इन प्रतिबंधों का असर मेडिकल टूरिज्म पर भी पड़ा है, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण आर्थिक कड़ी रहा है।
दोनों देश रिश्तों को सुधारने की कर रहे कोशिश
इससे पहले सोमवार को बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। भारत ने इस दौरान सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

रक्षा सहयोग के मोर्चे पर भी दोनों देशों के बीच सक्रियता देखी गई है। हाल ही में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी से मुलाकात कर संयुक्त प्रशिक्षण और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयुद्ध विराम बेअसर?: ईरान के लावन द्वीप में तेल रिफाइनरी पर हमला; तेहरान ने भी कुवैत में किए ड्रोन अटैक
Next Article CG News : वर्दी में इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा महंगा, सिपाही लाइन अटैच
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान

April 8, 2026
International

युद्ध विराम बेअसर?: ईरान के लावन द्वीप में तेल रिफाइनरी पर हमला; तेहरान ने भी कुवैत में किए ड्रोन अटैक

April 8, 2026
International

कोमा में है मोजतबा खामेनेई, ईरान के इस शहर में चल रहा सर्वोच्च नेता का इलाज; रिपोर्ट में दावा

April 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

April 8, 2026

अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान

April 8, 2026

CG News : वर्दी में इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा महंगा, सिपाही लाइन अटैच

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.