Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»India Pakistan Match: पाकिस्तानियों ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी, शोएब से लेकर आमिर-अकरम तक सबने उठाए सवाल
Blog

India Pakistan Match: पाकिस्तानियों ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी, शोएब से लेकर आमिर-अकरम तक सबने उठाए सवाल

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 25, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
India Pakistan Match: पाकिस्तानियों ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी, शोएब से लेकर आमिर-अकरम तक सबने उठाए सवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

India Pakistan Match: एक और आईसीसी टूर्नामेंट और एक और बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। रविवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में रोहित एंड कंपनी ने रिजवान की टीम को छह विकेट से हरा दिया और लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में एक और हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर लोग बौखला गए हैं।

कुछ समय पहले पाकिस्तान में इस बात तक की चर्चा हुई थी कि भले ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी हार जाए, लेकिन भारत के खिलाफ जीत दर्ज करे। अब स्थिति ऐसी है कि न तो उन्हें भारत के खिलाफ जीत मिली और न ही चैंपियंस ट्रॉफी के अगले दौर में पहुंच सके। इसके बाद कई दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी है। इन सभी ने हार पर अलग अलग एनालिसिस किया, लेकिन सभी ने टीम चयन पर जरूर सवाल खड़े किए। सभी का मानना था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गलत टीम चयन किया था और उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ा। आइए जानते हैं…

शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया
भारत की जीत के बाद अख्तर ने सोशल मीडिया इंस्टा पर वीडियो शेयर किया और पाकिस्तान की हार पर अपनी राय दी और दुखी होकर कहा कि, मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं। इस गेंदबाज ने पाकिस्तान टीम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आपकी टीम में पांच विशेषज्ञ गेंदबाज तक नहीं हैं। मैं दुखी हूं। खिलाड़ियों को पता ही नहीं क्या करना है। उनके पास कोई स्किल सेट भी नहीं है। उन्हें रोहित और कोहली से सीखने की जरुरत है। मुझे पता था कि इस मैच में क्या होने वाले हैं। दुनिया छह गेंदबाजों के साथ खेल रही है। इन खिलाड़ियों को क्या कहें, जैसा मैनेजमेंट हैं वैसे ही ये बच्चे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी बस चले गए हैं, लेकिन उन्हें करना क्या है ये पता ही नहीं है।’

वसीम अकरम ने कही यह बात
दुबई में भारत से पाकिस्तान की हार के बाद स्पोर्ट्स सेंट्रल पर बात करते हुए दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशंसक अब खाली वादों और उम्मीदों को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अब बहुत हो गया है! हम सफेद गेंद के क्रिकेट में वर्षों से उन्हीं खिलाड़ियों के साथ हार रहे हैं। अब समय आ गया है कि साहसिक कदम उठाया जाए और निडर क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों को लाया जाए। यदि आप बड़े बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए जाएं। नए खिलाड़ियों को छह महीने दें, उनका समर्थन करें और 2026 टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू करें। अब बहुत हो गया। आपने पहले भी खिलाड़ियों को मौके दिए और उन्हें स्टार बना दिया।

अकरम-आमिर-शहजाद ने रिजवान की आलोचना की
वसीम अकरम ने रिजवान की आलोचना करते हुए कहा, ‘कप्तान जहाज का लीडर होता है। टीम कैसे सफल होगी अगर रिजवान नहीं जानते कि उन्हें किस मैच विजेता खिलाड़ी की जरूरत है? जब भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें और 18वें ओवर तक पहुंच गया तो पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल से पूरी तरह से बाहर दिखे। प्रशंसकों का जल्दी जाना कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं देखा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’ सिर्फ वसीम अकरम ही नहीं, मोहम्मद आमिर, अहमद शहजाद और राशिद लतीफ जैसे पूर्व दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी रिजवान को कप्तान बनाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। ‘हारना मना है’ शो पर इन तीनों ने कहा कि वह रिजवान को एक कप्तान के तौर पर नहीं देखते हैं। शहजाद ने तो टीम में गुटबाजी का भी आरोप लगाया और कहा कि सात-आठ खिलाड़ियों का एक ग्रुप है, जिसका बाबर और रिजवान हिस्सा हैं। ये आपस में फैसला करते हैं कि कौन कप्तान बनेगा। अगर कोई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिखता है तो वह उसे बाहर करने पर तुल जाते हैं।

मलिक-हफीज और सना मीर की प्रतिक्रिया
मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ने भी पाकिस्तान की हार पर प्रतिक्रिया दी है। मलिक ने तो गाना गाया, ‘दिल के अरमां आंसुओं में बह गए’। इस शो में हफीज और मलिक के साथ सना मीर और शोएब अख्तर भी शामिल हुए। मलिक और हफीज ने कहा कि पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें कोई सही रास्ता दिखाने वाला नहीं है। हफीज और मलिक ने कहा कि पाकिस्तान टीम में प्लानिंग की कमी है।

वहीं, सना मीर ने भी ‘अब तो आदत सी है हमको ऐसे जीने में…’ गाया। सना मीर ने कहा- जब लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट पर 100 रन बना लिए थे तो मेरे एक दोस्त का मैसेज आया कि लगता है हम अब मैच हार जाएंगे। मैंने कहा कि हम तब ही हार गए थे जब टीम का चयन हुआ था। हम टूर्नामेंट आधे से ज्यादा तब ही हार गए थे जब ये 15 खिलाड़ी चुने गए थे। ये वो 15 खिलाड़ी हैं, जिसका कप्तान आप चाहे एमएस धोनी को बना लें या यूनिस खान को, कोई कुछ नहीं कर सकता। आपको जो कंडीशंस मिले, उसके मुताबिक टीम ही पूरी नहीं है। टीम में अबरार एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं और दो पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं। ये कैसे हो सकता है।

इंजमाम की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी पाकिस्तान के हार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन पर मैं बोर्ड से बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा कि सवाल तो चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए, लेकिन उन्होंने ऐसा टीम चुन लिया कि मुझे बोर्ड से बात करनी पड़ रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनोएडा : सड़क हादसे मे ट्रक चालक की मौत
Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 2025 आज से शुरू…
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.