Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले गेंदबाजी संयोजन दुरूस्त करना होगा भारतीय टीम को
Sports

इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले गेंदबाजी संयोजन दुरूस्त करना होगा भारतीय टीम को

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले गेंदबाजी संयोजन दुरूस्त करना होगा भारतीय टीम को
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर: लगातार दो मैच हारने के बाद अपने अभियान को ढर्रे पर लाने का दबाव झेल रही भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को महिला विश्व कप के अहम मुकाबले में अपने गेंदबाजी आक्रमण को संतुलित करने के लिये छठे गेंदबाज को उतारने पर विचार करना होगा।

विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
इस विश्व कप सत्र में भारत ने पांच बल्लेबाजों , एक विकेटकीपर और पांच गेंदबाजों को उतारने की रणनीति अपनाई है और गेंदबाजों में से तीन हरफनमौला हैं। लेकिन विश्व कप में यह संयोजन सटीक नहीं बैठा और अब ‘करो या मरो’ के बाकी मुकाबलों में भारत को इस पर पुर्निवचार करना होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये भारत को तीन में से दो मैच हर हालत में जीतने होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच गेंदबाजों की रणनीति असफल होने के बावजूद आस्ट्रेलिया के खिलाफ इसमें बदलाव नहीं किया गया जिससे एक और पराजय हाथ लगी। दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया ने 251 और 330 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के गेंदबाजी आक्रमण की कलई खोल दी।

हरफनमौलाओं को उतारकर बल्लेबाजी को गहराई देने की भारत की रणनीति के चलते रेणुका ंिसह जैसी विकेट लेने वाली गेंदबाज की जगह अमनजोत कौर को तरजीह दी गई है। रेणुका की गैर मौजूदगी से भारत का आक्रमण एक जैसा हो गया है और विविधता देने के लिये उन्हें उतारना ही होगा। इससे अनुभवहीन और युवा क्रांति गौड़ पर दबाव बन रहा है जिसने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है।

इसके अलावा बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव या तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी के भी विकल्प हैं। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों का खराब फॉर्म भी ंिचता का विषय है। विश्व कप शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाज जबर्दस्त फॉर्म में थे लेकिन अब उनके बल्ले खामोश हैं।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अर्धशतक लगाये लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रौड्रिग्स कोई योगदान नहीं दे सकीं। अच्छी शुरूआत के बाद भारत ने आखिरी छह विकेट 36 रन के भीतर गंवा दिये।

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में शीर्षक्रम की नाकामी को निचले क्रम ने ढक दिया लेकिन चार बार की चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना ही होगा। इससे छठे गेंदबाजी विकल्प को आजमाने का भी मौका मिलेगा।
होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार रहती है और यहां अभी तक दोनों मैचों में बड़ा स्कोर बना है।

इंग्लैंड अभी तक अपराजेय रही है लेकिन उसके बल्लेबाज एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये । पाकिस्तान के खिलाफ उसने सात विकेट 79 रन पर गंवा दिये थे लेकिन बारिश ने बचाव कर दिया । इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट 78 रन पर निकल गए थे।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अभी तक संकटमोचक की भूमिका निभाई है । इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बस एक जीत की जरूरत है।

टीमें :

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका ंिसह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्रेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड

इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।

मैच का समय: दोपहर तीन बजे से।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभिलाई के गीत वितान कला केन्द्र को मिला रवीन्द्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवार्ड
Next Article धनतेरस पर खुशी का मौका, दंतेवाड़ा पुलिस ने 107 गुम मोबाइल वापस किए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.