Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»इंजन में खराबी के कारण एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान कोलकाता में समाप्त
Country

इंजन में खराबी के कारण एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान कोलकाता में समाप्त

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंजन में खराबी के कारण एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान कोलकाता में समाप्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार सुबह इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उड़ान को समाप्त किए जाने के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और ‘बोइंग777-200 एलआर’ के 211 यात्री, अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने में लग गए कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।

विमान में पायलट और चालक दल सहित 228 लोग सवार थे। विमान को पहले मंगलवार तड़के दो बजे कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना होना था। टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस विमानन कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह घटना 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान के उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया फंसे हुए यात्रियों को मुंबई ले जाने के लिए ‘‘विशेष व्यवस्था’’ कर रही है। फिलहाल इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों को नाश्ता दिया गया और उनकी पसंद के अनुसार कई यात्रियों को होटलों में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि अन्य यात्रियों को मुंबई के लिए वैकल्पिक उड़ानों में स्थान देने के प्रयास जारी हैं।

बाद में, कोलकाता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकांश यात्रियों को हवाई अड्डे के पास एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि कुछ को दूसरे होटल में ठहराया गया है।

आमतौर पर एअरलाइन सैन फ्रांसिस्को से सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरती है, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने सहित अन्य भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण एअर इंडिया को अपना मार्ग बदलना पड़ा और कोलकाता में ‘‘तकनीकी रूप से रुकना’’ पड़ा।

एअर इंडिया के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘नियमों के अनुसार, आप ऐसे तकनीकी स्टॉप के दौरान यात्रियों को उतार नहीं सकते या विमान में भोजन नहीं भेज सकते।’’ कोलकाता हवाई अड्डे पर एएआई अधिकारियों ने कहा कि विमान के इंजन में एक तरफ तकनीकी समस्या का पता चला था।

सूत्रों के अनुसार, लैंंिडग के बाद की नियमित जांच के दौरान तकनीकी खामी का पता चला जिसके बाद विमानन कंपनी ने व्यापक जांच का निर्णय लिया। विमान में मौजूद ‘पीटीआई-भाषा’ के एक संवाददाता ने बताया कि विमान को मुंबई के लिए रात दो बजे रवाना होना था, लेकिन यात्रियों को 2.40 बजे के बाद खामी का पता तब चला जब चालक दल ने बताया कि इंजन में बाएं तरफ समस्या है।

संवाददाता ने बताया कि इस घोषणा के साथ एक विशेष वादा भी किया गया था कि इस खामी को ठीक करने में 25 मिनट तक का समय लगेगा। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, मुंबई से ‘कनेंिक्टग फ्लाइट’ लेने वाले परेशान यात्रियों ने चालक दल से काम की प्रगति के बारे में पूछताछ शुरू की लेकिन कोई उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

संवाददाता ने बताया कि अगली घोषणा सुबह 4.20 बजे हुई, जिसमें पायलट ने खामी को ठीक करने के लिए 15-20 मिनट का और वक्त मांगा लेकिन खामी दूर नहीं हुई। आखिरकार, सुबह करीब 5.20 बजे पायलट ने घोषणा की कि समस्या का समाधान संभव नहीं है और सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा।

विमान से उतरने, अनिवार्य आव्रजन प्रक्रिया से गुजरने, सामान लेने और सीमा शुल्क चैनलों से गुजरने के बाद यात्रियों को एक निर्दिष्ट क्षेत्र में बैठने के लिए कहा गया। कुछ यात्रियों ने अधिकारियों से मुंबई जाने के लिए सबसे तेज विकल्प के बारे में पूछा। कुछ लोग भाग्यशाली रहे, जबकि अन्य को इंतजार करना पड़ा।

अंत में, एअर इंडिया के एक अधिकारी ने घोषणा की कि मुंबई जाने वाली अधिकांश उड़ानें भरी हुई हैं और उन्होंने अधिकांश यात्रियों को होटल में ‘चेक-इन’ करने के लिए राजी कर लिया। यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें होटल में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमाकपा ने ईरान पर इजराइली हमलों के खिलाफ केरल में युद्ध-विरोधी रैलियों का आह्वान किया
Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से होगा शुरू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.