बगदाद: ईराक के पूर्वी वासित प्रांत में स्थित एक मॉल में बुधवार को लगी भीषण आग में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद अल-मैय्येह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गवर्नर ने इस त्रासदी पर तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। यह आग बुधवार को कुत कस्बे में लगी थी।
गवर्नर ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मॉल तथा इमारत के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आरोप क्या लगाए गए हैं।

अल-मैय्येह ने कहा, ह्लहम निर्दोष पीड़ितों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस हादसे के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। इराक में भवन निर्माण के मानक उत्कृष्ट न होने के कारण पहले भी इस तरह की दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई 2021 में नसीरियाह शहर के एक अस्पताल में लगी आग में 60 से 92 लोगों की जान गई थी।

वहीं, 2023 में निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हॉल में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान आतिशबाजी हो रही थी और तभी छत के पैनलों में आग लग गई थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version