Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»इरानी-पाओलिनी ने फ्रेंच ओपन महिला युगल का खिताब जीता, ग्रैनोलर्स-जेबालोस पुरुष युगल के चैंपियन
Sports

इरानी-पाओलिनी ने फ्रेंच ओपन महिला युगल का खिताब जीता, ग्रैनोलर्स-जेबालोस पुरुष युगल के चैंपियन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इरानी-पाओलिनी ने फ्रेंच ओपन महिला युगल का खिताब जीता, ग्रैनोलर्स-जेबालोस पुरुष युगल के चैंपियन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पेरिस. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की इटली की जोड़ी ने पहली बार फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब जीता तो वहीं पुरुष युगल में मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी उम्र को धता बताते हुए चैंपियन बनी. पिछले साल की उपविजेता रही दूसरी वरीयता प्राप्त इरानी और पाओलिनी ने रविवार को अन्ना डैनिलिना और अलेक्जेंड्रा क्रुनिक को 6-4, 2-6, 6-1 से हराया. इटली की इस जोड़ी ने पिछले साल इसी स्थल पर ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था.

यह इरानी का महिला युगल में छठा ग्रैंड स्लैम जबकि दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है. इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले रॉबर्टा विंची के साथ एक बेहद सफल जोड़ी बनाकर अमेरिकी ओपन, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी जीत दर्ज की थी. इरानी के लिए यह फ्रेंच ओपन में इस साल का दूसरा खिताब है. उन्होंने इससे पहले एन्द्रा वावसोरी के साथ मिश्रित युगल खिताब भी जीता है. पाओलिनी एकल वर्ग की शानदार खिलाड़ी हैं. वह पिछले साल इस क्ले-कोर्ट ग्रैंड स्लैम में उपविजेता रहीं थी.

पुरुष युगल में स्पेन के 39 वर्षीय ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के 40 वर्षीय जेबालोस की जोड़ी चौथी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी और पहली बार चैंपियन बनने में सफल रही. फ्रेंच ओपन में पांचवी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने फाइनल में जो सैलिसबरी और नील स्कूप्स्की की ब्रिटिश जोड़ी को 6-0, 6-7 (5), 7-5 से हराया. ग्रैनोलर्स और ज.ेबालोस 2019 में अमेरिकी ओपन और 2021 और 2023 में विंबलडन में उपविजेता रहे थे. सेलिसबरी और स्कूप्स्की ओपन युग में ग्रैंड स्लैम पुरुष युगल फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश जोड़ी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleटेक्सास नगर परिषद के चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार जीते
Next Article अमेरिका से व्यापार वार्ता में किसानों के हितों की रक्षा करेगा भारत: कृषि मंत्री चौहान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.