बंगलूरू: इसरो ने गगनयान मिशन की सर्विस मॉड्यूल प्रप्लशन प्रणाली का हॉट टेस्ट 3 जुलाई को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में ममौ इसरो प्रणोदन परिसर में किया गया। दो अलग-अलग परीक्षणों में 30 और 100 सेकंड तक इंजन चलाकर इसकी ताकत और भरोसेमंद डिजाइन को परखा गया। यह परीक्षण गगनयान मिशन की तैयारी का एक अहम हिस्सा था, जिससे यह साबित हुआ कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान प्रणोदन प्रणाली सही ढंग से काम करेगी। यह सफलता भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की ओर एक और मजबूत कदम है।
Previous Articleनौसेना को सौंपा गया स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत ‘निस्तार’, गहरे समुद्र में चलाया जा सकेगा बचाव अभियान
Next Article दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
