राष्ट्रवाणी: ISSO National Basketball Championship 2026: एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल में इस दिन से होगा बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, धीरूभाई अंबानी सहित कई अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा, उपमुख्यमंत्री साव करेंगे उद्घाटन /image: IBC24 File रायपुर: ISSO National Basketball Championship 2026 एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल (NH Goel World School Raipur), रायपुर में 10 से 14 अक्टूबर 2026 तक ISSO (International Schools Sports Orgsation) नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के IB एवं Cambridge अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों की कुल 46 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 10 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव (Arun Sao) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे की संस्कृति और अनुभवों को साझा करने का अवसर भी मिलेगा। एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल के लिए इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना गौरव का विषय है। विद्यालय द्वारा खिलाड़ियों एवं अतिथियों के स्वागत तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रतियोगिता: ISSO नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 प्रतियोगिता की तिथि: 10 से 14 अक्टूबर 2026 उद्घाटन समारोह: 10 अक्टूबर 2026, प्रातः 8:30 बजे मुख्य अतिथि: अरुण साव, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री, छत्तीसगढ़ स्थान: एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, द श्रीराम मिलेनियम स्कूल, एनसीआर सहित देश के विभिन्न राज्यों के कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक एवं रोमांचक होगा।

उत्तर: यह प्रतियोगिता 10 से 14 अक्टूबर 2026 तक एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर में आयोजित होगी। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: ISSO National Basketball Championship 2026 Nobel Peace Prize 2026: रंगभेद के खिलाफ उठाई आवाज, अब नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हुई नावी पिल्लई, जानें कौन है ये?

HAL Recruitment 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में निकली बंपर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक है सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और कब है आखिरी तारीख? Morena News: मुरैना जिला अस्पताल में दो महिला अटेंडर आपस में भिड़ी, बेड पर बैठने को लेकर हुआ विवाद Dhamtari News: धर्मांतरण और सुसाइड केस में कोर्ट का फैसला, पत्नी, सास-ससुर समेत 5 दोषियों को 5 -5 साल की सजा Bhopal Suicide News: युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ किया सुसाइड, मृतक युवक नेपाल का रहने वाला था Govt Teacher Fake B.Ed Teacher: दिवाली से पहले 50 शिक्षकों पर प्राथमिकी (एफआईआर), फर्जी D.Ed और B.Ed की डिग्री से हासिल की नौकरी!

निकाले जा सकते हैं नौकरी से? ज्वेरेव और शेल्टन शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में UPI MDR Rollout Delay: UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या मिलेगी फ्री सुविधा? आज NPCI की बैठक से खुल सकता है बड़ा राज, जनवरी 2027 तक का क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version