राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जैजैपुर : नेपाल में 26 से 31 जुलाई तक आयोजित 11वीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जैजैपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र आदित्य प्रभु दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल बैडमिंटन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। आदित्य की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आदित्य ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए एक के बाद एक मुकाबले जीते और फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस सफलता ने न केवल जैजैपुर और जांजगीर-चांपा जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। आदित्य की इस उपलब्धि पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। परिजनों ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, शिक्षकों और माता-पिता को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में भी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। उल्लेखनीय है कि आदित्य विकासखंड शिक्षा कार्यालय जैजैपुर में पदस्थ लिपिक बृजेश दुबे के पुत्र हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। एकल बैडमिंटन स्पर्धा में मौली शर्मा, अंजलि कश्यप और फातिमा बख्शी ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। वहीं कराटे प्रतियोगिता में ओम साहू ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि स्पर्श पांडे ने फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-19 वर्ग में जांजगीर और सक्ती जिले के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की घर वापसी पर क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत कर उनकी उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक सम्मान किया।
Trending
- दुर्ग सांसद ने की दो अफसरों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत
- संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य किया सुनिश्चित
- महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान : 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
- जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति : बघेल, लोन्हारे और मनुदाऊ पटेल बने संयुक्त संचालक
