Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»जापान बच्चों को AI की दुनिया पर राज करने को प्रशिक्षित कर रहा, हम AI कर्मी भी नहीं बना रहे: आप
Country

जापान बच्चों को AI की दुनिया पर राज करने को प्रशिक्षित कर रहा, हम AI कर्मी भी नहीं बना रहे: आप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जापान बच्चों को AI की दुनिया पर राज करने को प्रशिक्षित कर रहा, हम AI कर्मी भी नहीं बना रहे: आप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारत की शिक्षा नीतियों के संबंध में केंद्र पर तीखा हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों के ‘ऑडिट’ के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की, जिसके तहत 20 राज्यों में तीन हजार प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा. आप का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की सरकारों द्वारा दशकों तक की गई उपेक्षा के जवाब में उसने यह कदम उठाया है. इन आरोपों पर सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है.

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”देश भर के अधिकतर सरकारी स्कूल खंडहर हो चुके हैं और केवल 4.8 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर लैब हैं. स्कूलों में पांचवीं कक्षा के केवल 29 प्रतिशत छात्र ही ऐसे हैं, जो दूसरी कक्षा की गणित के सवाल हल कर सकते हैं.” उन्होंने कहा, ”जिस नयी शिक्षा नीति (एनईपी) के पांच साल पूरे होने का सरकार जश्न मना रही है, वह कहती है कि जीडीपी का छह प्रतिशत शिक्षा में निवेश किया जाना चाहिए. जीडीपी की तो बात ही छोड़िए, केंद्र सरकार अपने बजट का 2.5 प्रतिशत भी इस्तेमाल नहीं कर रही है.”

आप नेता ने कहा, ”जापान जैसे देश अपने बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दुनिया पर राज करने के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं और हम बच्चों को एआई कर्मचारी बनने के लिए भी प्रशिक्षित नहीं कर रहे हैं. चीन ने 2018 में हाई स्कूल के पाठ्यक्रम में एआई को अनिवार्य कर दिया था और हम इतिहास की कुछ किताबों में पाठ्यक्रम बदल रहे हैं तथा उस पर चर्चा कर रहे हैं.” भारत में स्कूलों और कॉलेजों में 31 करोड़ से अधिक छात्रों के नामांकित होने का हवाला देते हुए, सिसोदिया ने घोषणा की कि उनकी पार्टी ने एक से सात अगस्त तक स्कूलों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए तीन हजार कार्यकर्ताओं का चयन किया है.

उन्होंने कहा, ”हमने 20 राज्यों में आप के प्रमुखों के साथ बैठक की और निर्णय लिया कि झालावाड़ जैसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए.” संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आप सरकार के कार्यकाल में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ‘अपनी नफरत की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी को अशिक्षित रखने’ का प्रयास कर रही है.

शिक्षा अभियान के तहत दो अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन की घोषणा करते हुए सिंह ने कहा कि आप की लड़ाई ‘सड़कों पर, संसद में और उच्चतम न्यायालय में’ हर जगह जारी रहेगी. इससे पहले, शुक्रवार को राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे सात छात्रों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरूस के हमलों में यूक्रेन में 22 लोगों की मौत
Next Article `ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.