Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»जब भारत जीत रहा था तब किसी ने स्पिन पिच का सवाल नहीं उठाया: भुवनेश्वर
Sports

जब भारत जीत रहा था तब किसी ने स्पिन पिच का सवाल नहीं उठाया: भुवनेश्वर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जब भारत जीत रहा था तब किसी ने स्पिन पिच का सवाल नहीं उठाया: भुवनेश्वर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ईडन गार्डन्स में स्पिन के अनुकूल पिच तैयार करने पर बहस बेमानी है क्योंकि देश लंबे समय से ऐसे विकेट तैयार करता आ रहा है. भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन दिन के अंदर 30 रन से हार का सामना करना पड़ा जब टीम 124 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही.

कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार पिछले साल न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से मिली हार की याद दिलाती है जहां मेहमान टीम के स्पिनरों ने रोहित शर्मा की टीम के खिलाफ ऐतिहासिक क्लीन स्वीप में अहम भूमिका निभाई थी. हालाकि भुवनेश्वर ने इस हार को अधिक तवज्जो नहीं दी.

‘क्रिकगिरी’ के सह-संस्थापक भुवनेश्वर ने इस ऐप के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कहा, ”यह पहली बार नहीं है जब स्पिनरों के लिए मददगार पिच तैयार की गई है. इससे पहले किसी ने यह सवाल नहीं उठाया क्योंकि भारत जीत रहा था. और हार-जीत खेल का हिस्सा है.” इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, ”ऐसा नहीं है कि टीम पहले नहीं हारी है या पहली बार हारी है. मुझे नहीं लगता कि यह (हार) मेरे लिए कोई बड़ी चिंता का विषय है.” यह पूछे जाने पर कि क्या भारत के लिए ईडन पर चार स्पिनरों के साथ खेलना जरूरी था तो भुवनेश्वर ने कहा कि पिच की स्थिति के आधार पर चयन किया जाता.

कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में ऐंठन के कारण कोलकाता टेस्ट के बीच से हटना पड़ा जो भारत के लिए एक बड़ा झटका था लेकिन भुवनेश्वर ने युवा कप्तान के कार्यभार प्रबंधन पर बात करने से इनकार कर दिया. भुवनेश्वर ने कहा, ”गिल हाल ही में कप्तान बने हैं. अगर वह चाहेंगे तो वह अपनी बात खुद रखेंगे. वह थिंक-टैंक और निर्णय लेने वाली टीम का हिस्सा हैं इसलिए अगर उन्हें वाकई आराम की जरूरत है तो वह कहेंगे कि उन्हें आराम की ज.रूरत है.”

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलने वाले भुवनेश्वर से जब यह पूछा गया कि क्या इस साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई प्रशंसकों की मौत के बाद खिलाड़ी सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतर पाएंगे तो उन्होंने कहा, ”आईपीएल से पहले कई टूर्नामेंट होने हैं इसलिए जब आईपीएल शिविर शुरू होगा तो कई बातों पर चर्चा होगी और टीम किस मानसिक स्थिति में है… और क्या चल रहा है.” उन्होंने कहा, ”बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि खिलाड़ी आईपीएल से पहले के टूर्नामेंटों में कैसा प्रदर्शन करते हैं और आईपीएल में कैसे प्रवेश करते हैं इसलिए ये सभी बातें मायने रखती हैं.” आरसीबी जब अपनी पहली आईपीएल खिताबी जीत का जश्न मना रही थी तब चार जून को स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस बीच भगदड़ में 11 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगरियाबंद जिला को जोन-1, केटेगरी-2 में मिला जल संचय, जन भागीदारी के कार्य के लिए मिला देश में तीसरा स्थान
Next Article अमेरिकी सांसदों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मान्यता देने वाला द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.