नई दिल्ली: जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक धारक JEE एडवांस्ड एग्जाम दे सकेंगे. ओमप्रकाश बेहरा ने जेईई मेन 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है. ओमप्रकाश ने जेईई मेन जनवरी सेशन में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए थे.

इसके अलावा, लगभग 2.5 लाख शीर्ष रैंकिंग वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसका आयोजन इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर द्वारा किया जा रहा है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को होनी है.

जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के चरण:

1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
2. परिणाम लिंक पर क्लिक करें
3. क्रेडेंशियल के तौर पर आवश्यक जानकारी भरें
4. सबमिट पर क्लिक करें
5. जेईई मेन परिणाम आपके सामने आ जाएगा

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version