Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»जेएसडब्ल्यू समूह असम में सीमेंट निर्माण, नवीकरणीय, ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश करेगा: जिंदल
Blog

जेएसडब्ल्यू समूह असम में सीमेंट निर्माण, नवीकरणीय, ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश करेगा: जिंदल

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जेएसडब्ल्यू समूह असम में सीमेंट निर्माण, नवीकरणीय, ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश करेगा: जिंदल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी: जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी असम में सीमेंट विनिर्माण, नवीकरणीय तथा ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश करेगी। ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन’ में जिंदल ने कहा कि असम तेजी से विकास कर रहा है और जेएसडब्ल्यू समूह इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध है। तिनसुकिया में अपने नाना-नानी के पास बचपन में बिताए समय को याद करते हुए जिंदल ने असम के साथ एक निजी जुड़ाव का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं बचपन में यहां आता था, तो मेरे नानाजी मुझे स्थानीय ंिकवदंतियों की बहादुरी की कहानियां सुनाते थे। अब, जब मैं यहां आता हूं, तो यहां हो रहे विकास को देखकर मुझे खुशी होती है।’’ उन्होंने देश की आर्थिक वृद्धि में पूर्वोत्तर के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा,‘‘ चूंकि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, इसलिए पूर्वोत्तर क्षेत्र को इसमें प्रमुख भूमिका निभानी है। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) का इस क्षेत्र के साथ विशेष जुड़ाव है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि जब पूर्वोत्तर वृद्धि करेगा तो देश भी वृद्धि करेगा।’’

जिंदल ने राष्ट्रीय राजमार्गों, हवाई अड्डों और लॉजिस्टिक्स पार्कों के विस्तार की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर अब देश के बाकी हिस्सों की तरह ही प्रगति कर रहा है, जिसे ‘डबल इंजन’ वाली सरकार चला रही है।
‘डबल इंजन’ सरकार से तात्पर्य राज्य और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार होने से है।

असम में निवेश में जेएसडब्ल्यू समूह की रूचि की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हम राज्य में सीमेंट विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर विचार कर रहे हैं।’’ जिंदल ने कहा, ‘‘ विकास को गति देने में बिजली एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हम राज्य में नवीकरणीय व ताप विद्युत क्षेत्रों में निवेश की संभावना तलाश रहे हैं।

हम यहां सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र में निवेश करेंगे, जिससे तेज गति से विकास के लिए बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ असम सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं और हमें उम्मीद है कि यह शिखर सम्मेलन राज्य को वैश्विक निवेश केंद्र बनाएगा।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीमा विवाद: कर्नाटक जाने वाली बसों में सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही महाराष्ट्र सरकार
Next Article महाकुंभ से लौट रही अनियंत्रित कार की चपेट में आने से युवक की मौत, कार सवार छह अन्य घायल
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.