राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,अंबिकापुर : सरगुजा जिले में 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपित के गिरफ्तारी में देरी और एसटी-एससी एक्ट की धाराएं नहीं जोड़ने से नाराज छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने बुधवार को रैली निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। बरसते पानी में भी समाज के पदाधिकारी-कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसएसपी राजेश अग्रवाल खुद बारिश में भीगते हुए प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मालूम हो कि पीड़िता स्कूली छात्रा है। स्वजन के अनुसार 20 जुलाई 2026 की रात तरुण कुमार जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। प्रकरण में 22 जुलाई 2026 को कोतवाली थाना में केस किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोग आक्रोशित है । सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपित तरुण जायसवाल पर 5000 के इनाम की भी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। बुधवार को सर्व आदिवासी समाज द्वारा आंदोलन की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई थी। उसके तहत रैली निकाल सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाना चाह रहे थे लेकिन कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही उन्हें रोक दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई तब प्रदर्शनकारी वहीं सड़क पर बैठकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। एसटी-एससी एक्ट नहीं जोड़ने और गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश सर्व आदिवासी समाज का आरोप है कि पीड़िता का जाति प्रमाण पत्र देने के बावजूद अब तक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।समाज का कहना है कि पुलिस की कार्यप्रणाली से लग रहा है कि आरोपित को संरक्षण दिया जा रहा है। बेटियों की सुरक्षा के लिए हम चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शनकारियों के जिद पर एसएसपी राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें आरोपित की तलाश में लगी हैं। आरोपित के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपित को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।एसएसपी के आश्वासन के बाद समाज ने ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन स्थगित किया। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि नौ अगस्त 2026 तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो सर्व आदिवासी समाज प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करेगा।
Trending
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
