रांची. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई साहिबगंज में ‘हूल दिवस’ समारोह के दौरान आदिवासियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. भोगनाडीह क्षेत्र में ‘हूल दिवस’ (विद्रोह दिवस) के अवसर पर आयोजित आधिकारिक समारोह से पहले साहिबगंज जिले के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर एक मंच को ध्वस्त करने का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह पर पुलिस ने सोमवार को आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. भोगनाडीह आदिवासी नेता सिदो और उनके भाई कान्हू मुर्मू का जन्मस्थान है, जिन्होंने 1855-56 में ब्रिटिश शासन और स्थानीय जमींदारों के खिलाफ संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था. आदिवासी विद्रोह की याद में 30 जून को ‘हूल दिवस’ मनाया जाता है.

झारखंड भाजपा के महासचिव और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा, ”हम ‘हूल दिवस’ पर भोगनाडीह में आदिवासी समुदाय पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम चार बजे सभी जिला मुख्यालयों में झारखंड सरकार का पुतला जलाएंगे.” ‘आदिवासी बचाओ मोर्चा’ और ‘केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा’ ने भी कहा है कि संगठनों के नेता मंगलवार शाम को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version