Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»झारखंड भाजपा के जांच दल ने सूर्या हंसदा की मौत के पीछे साजिश का संदेह जताया
International

झारखंड भाजपा के जांच दल ने सूर्या हंसदा की मौत के पीछे साजिश का संदेह जताया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
झारखंड भाजपा के जांच दल ने सूर्या हंसदा की मौत के पीछे साजिश का संदेह जताया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गोड्डा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के सात सदस्यीय ‘जांच दल’ ने रविवार को कहा कि उसे सूर्य नारायण हंसदा उर्फ सूर्या हंसदा की ”मुठभेड़” में हुई मौत के पीछे ”बड़ी साजिश” का संदेह है. हंसदा कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उसने विभिन्न राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा के जांच दल ने अपनी जांच के तहत रविवार को गोड्डा जिले के लालमटिया के डकैता गांव में हंसदा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. मुंडा ने मांग की कि राज्य सरकार झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एक समिति गठित कर मामले की पारदर्शी जांच का आदेश दे.

मुंडा ने संवाददाताओं से कहा, ”हमें पुलिस मुठभेड़ में हंसदा की मौत के पीछे एक बड़ी साजिश का संदेह है. जांच के दौरान, हमने पाया कि हंसदा के खिलाफ कई फर्जी मामले दर्ज किए गए थे. कई मामलों में से अदालत ने उसे 14 मामलों में बरी कर दिया था. उसके खिलाफ 27 मई को एक फर्जी मामला दर्ज किया गया था, जब वह अपने घर पर बेटे का जन्मदिन मना रहा था.” हंसदा को 10 अगस्त को देवघर के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था. उसे छिपे हुए हथियार बरामद करने के लिए राहदबदिया पहाड़ियों पर ले जाया जा रहा था.

अभियान के दौरान, हंसदा ने पुलिस से कथित तौर पर एक हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. गोड्डा पुलिस के अनुसार, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई. मुंडा ने आरोप लगाया, ”पुलिस ने अदालत को भी गुमराह करने की कोशिश की. पुलिस के पास उनके (हंसदा) खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था. गिरफ्तारी वारंट के बिना ही हंसदा को 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया और 11 अगस्त को घोषित कर दिया गया कि वह मुठभेड़ में मारा गया. यह एक गहरी साजिश का हिस्सा था.” हंसदा का परिवार पारंपरिक रूप से ग्राम प्रधान रहा है और हंसदा 350 विद्यार्थियों के वास्ते मुफ्त शिक्षा, भोजन और आवास की व्यवस्था करता रहा था. हंसदा ने कई बार विधानसभा चुनाव लड़ा और दो बार उसे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा, ” पुलिस की थ्योरी हंसदा के मूल चरित्र से भिन्न जान पड़ती है.” एक विशेषज्ञ टीम द्वारा नए सिरे से पोस्टमार्टम की मांग करते हुए, मुंडा ने आरोप लगाया कि न तो जनता और न ही हंसदा के परिवार को राज्य सरकार की जांच पर भरोसा है.

उन्होंने कहा, ”अगर राज्य सरकार इस मांग पर पुर्निवचार नहीं करती है, तो भाजपा न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी.” अधिकारियों ने बताया कि सूर्या हंसदा की कथित मुठभेड़ में मौत को लेकर बढ.ते हंगामे के बीच झारखंड आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को इसकी जांच का प्रभार सौंपा गया है. हंसदा ने 2019 का विधानसभा चुनाव बोरियो से भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन 2024 में टिकट न मिलने पर वह फिर से चुनाव लड़ने के लिए जेकेएलएम पार्टी में शामिल हो गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशिवसेना (उबाठा) और मनसे ‘निश्चित रूप से’ गठबंधन करेंगे: दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा
Next Article जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश चौथे दिन भी जारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.