दुमका: झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को पकड़ा गया और मंगलवार को उन्हें यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि घटना 16 मई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। लड़की ने 17 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि वह एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गई थी जहां एक हथियारबंद व्यक्ति उसे जबरन सुनसान जगह पर ले गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि व्यक्ति और उसके चार साथियों ने उससे बलात्कार किया। मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने कहा, ‘‘प्राथमिकी के आधार पर एक टीम गठित की गई और सभी पांच आरोपियों को सोमवार को पकड़ लिया गया। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।’’ अधिकारी ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच भी की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version