बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में पुलिसर्किमयों पर हमले में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई थी।

अधिकारी के अनुसार, चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काला पत्थर गांव में दो गुटों के बीच लंबे समय से जारी एक भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक झड़प हुई थी। अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया।

बोकारो चास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण ंिसह ने बताया, “लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच एक झगड़ा हुआ, दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। मामला अदालत में विचाराधीन है।

जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो दोनों गुटों ने उन पर हमला कर दिया।” उन्होंने बताया कि इस दौरान उपनिरीक्षक मकसूद आलम की वर्दी फाड़ दी गई और उन पर लाठी से वार किया गया जिससे उनके सिर पर चोट लगी। एसडीपीओ ने कहा, ‘‘पुलिसर्किमयों पर हमले की जांच शुरू कर दी गई है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version