राष्ट्रवाणी: सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जहां दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोंदला गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों से जमकर प्रहार किए गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मारपीट के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश किए जाने से स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच भी जारी है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित मामलों में ऐतिहासिक कमी: 32,747 प्रकरण निपटे, मुख्य न्यायाधीश की पहल से मिली बड़ी सफलता – राष्ट्रवाणी
- अंबिकापुर महामाया पहाड़ पर मिली लाश मोबाइल दुकान संचालक की: महिला का शव बताकर दफनाने पर भड़के स्वजन – राष्ट्रवाणी
- चार किमी पैदल चलकर बलरामपुर कलेक्टर के पास पहुंचे एकलव्य विद्यालय के छात्र: भोजन में कीड़े और बदइंतजामी से फूटा गुस्सा – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर में शक की आग में इंसानियत शर्मसार : महिला के घर में घुसने पर विक्षिप्त युवक की हत्या – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में उफनते नाले में बही कार, पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान – राष्ट्रवाणी
- मोबाइल पर बात करते हुए पैदल चलने वालों से लूटपाट करने वाले को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- नशे में पानी टंकी पर चढ़ा युवक: जांजगीर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा – राष्ट्रवाणी
