Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश चौथे दिन भी जारी
Country

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश चौथे दिन भी जारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश चौथे दिन भी जारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चिशोती. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दूरदराज के गांव चिशोती में बादल फटने की घटना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है तथा लापता लोगों की तलाश के लिए शुरू किया गया अभियान रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राहतर्किमयों को उम्मीद है कि आज वे एक बड़े प्रभावित इलाके को साफ कर देंगे.

इस बीच, सेना के इंजीनियरों ने गांव और मचैल माता मंदिर के बीच संपर्क बहाल करने तथा बचाव कार्यों को और तेज करने के लिए एक ‘बेली ब्रिज’ के निर्माण पर काम शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मलबे से एक और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है. मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते में अंतिम गांव चिशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए जबकि 50 लोगों के लापता होने की आशंका है.

विभिन्न स्थानों, खासकर सबसे ज्यादा प्रभावित लंगर स्थल के आसपास, विशालकाय पत्थर भी बिखरे पड़े थे और तलाश अभियान में बाधा बन रहे कुछ पत्थरों को शनिवार शाम बचावर्किमयों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए हटा दिया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), नागरिक प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीमें बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं.

अब तक 50 शवों की पहचान हो चुकी है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
सेना की आतंकवाद रोधी ‘डेल्टा फोर्स’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल ए.पी.एस. बल ने कहा कि पुल की जरूरत महसूस होने के बाद सेना के अभियंताओं ने इलाके का सर्वेक्षण किया है.

अधिकारी ने कहा, ”नदी पार करने के खातिर सुचारू आवाजाही के लिए हमें 17 मीटर लंबे एक पुल के निर्माण की जरूरत है.” उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण रविवार शाम तक पूरा हो जाएगा. इस बीच, कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और जम्मू-कश्मीर भाजपा के पूर्व प्रमुख रविंदर रैना सहित विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं ने रविवार को चिशोती का दौरा किया.

कर्रा ने इस त्रासदी को ”राष्ट्रीय आपदा” घोषित करने तथा पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह घटना कुछ सवाल भी खड़े करती है, जिनका जवाब मिलना जरूरी है. कांग्रेस नेता ने पूछा, ”किश्तवाड़ और मचैल को जोड़ने वाली सड़क को उसके महत्व को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्यों नहीं घोषित किया गया, जबकि एक दशक से भी पहले संबंधित अधिकारियों को एक परियोजना रिपोर्ट सौंपी जा चुकी थी? दूसरा, प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के बावजूद यात्रा क्यों नहीं रोकी गई?”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleझारखंड भाजपा के जांच दल ने सूर्या हंसदा की मौत के पीछे साजिश का संदेह जताया
Next Article श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.