जम्मू. सेना के जवानों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलीबारी की, वहीं सुरक्षा बलों ने पुंछ, सांबा और कठुआ जिलों में 12 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि राजौरी के किरी सेक्टर के चिंगस इलाके में सतर्क जवानों ने सुबह घने पेड़ों की आड़ में तीन से चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं. अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया. साथ ही ड्रोन भी तैनात किए. हालांकि, संदिग्ध लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स ने सुबह छह बजे से पुंछ जिले में सुरनकोट और मेंढर में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया.

अधिकारियों ने कहा कि सुरनकोट के सरी, उस्तन, पठानखोर, लोहार मोहल्ला, चांदीमढ., फागल, हरि टॉप और मेंढर के उचाद एवं कल्लर-गुरसाई में यह अभियान चलाया गया लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि अर्द्धसैन्य बलों की सहायता से पुलिस ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बेइन नाला, चारू मुथी और चक धुलमा तथा तरनाह और चक्रा गांवों में भी तलाशी ली.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version