जम्मू. जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सात मई से चार दिनों में पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध गोलाबारी में 18 नागरिकों की जान चली गई और रिहायशी घरों और व्यावसायिक भवनों सहित लगभग 2000 संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को यह बात कही.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चार विधायकों – पूर्व मंत्री शामलाल शर्मा और देविंदर कुमार मन्याल, नरिंदर सिंह और आर एस पठानिया – के साथ नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का 10 दिवसीय दौरा किया और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए सिफारिशों के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की.

शर्मा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, “पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों के लिए कुख्यात है और उसने हमारे नागरिक इलाकों को निशाना बनाया, जबकि हमारे सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था.”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलाबारी में पुंछ में हमारे 14 नागरिकों की जान चली गई, राजौरी में दो और उरी (बारामूला जिला) और जम्मू में एक-एक नागरिक की जान चली गई.” शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त, 1,500 से 2,000 संरचनाएं – जिनमें अधिकतर आवासीय हैं – क्षतिग्रस्त हो गईं, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुधन और कृषि उपज को भी भारी नुकसान हुआ. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे सुरक्षा बलों द्वारा उस आतंकी हमले के जवाब में किया गया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. सटीक और लक्षित कार्रवाई ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, लेकिन आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश ने सीमा के इस तरफ रिहायशी इलाकों पर अंधाधुंध हमले किए.” उन्होंने सरकार का संकल्प दोहराते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को केवल निलंबित किया गया है तथा भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को युद्ध कृत्य माना जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version