चिली: राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट 5 दिवसीय भारत की यात्रा पर आए हैं. पहली बार भारत आए बोरिक का पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में स्वागत किया. राष्ट्रपति बोरिक ने राष्ट्रपति भवन में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं. वे आजकल एक महत्वपूर्ण भू राजनीतिक खिलाड़ी हैं.

‘जियोपॉलिटिक्स के अहम खिलाड़ी हैं मोदी…’

राष्ट्रपति बोरिक ने अपने संबोधन में कहा,’ पीएम मोदी आजकल आपकी स्थिति ऐसी है कि आप विश्व के हर नेता से बात कर सकते हैं. आप ट्रंप, जेलेंस्की, यूरोपीय यूनियन, ग्रीस या ईरान में लैटिन अमेरिकी नेताओं का समर्थन कर रहे हैं. यह ऐसी बात है जो अब कोई दूसरा नेता नहीं कह सकता. इसलिए आप आजकल भू राजनीतिक माहौल में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं.’

चिली-भारत संबंध

चिली के राष्ट्रपति ने भारत आने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत के लिए आभार भी जताया. उन्होंने कहा,’ मैं यहां मिले गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं. पिछले 16 सालों से चिली से कोई भी भारत नहीं आया और इन 16 सालों में भारत बहुत बदल गया है.’ उन्होंने चिली और भारत के संबंधों को और मजबूत करने के लिए भी कहा.
उन्होंने कहा,’ चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है और अब हम भारत के साथ अपने संबंधों को और बेहतर बनाना चाहते हैं. आज हमने कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं.’ बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति भवन में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के सम्मान में भोज का आयोजन किया था.

मोदी के निमंत्रण पर आए भारत
बता दें कि चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत-चिली के बीच राजनयिक संबंधों के 76 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में1-5 अप्रैल 2025 तक भारत की यात्रा पर हैं. वह पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं. उनके साथ कृषि, खनन, विदेश, कला और विरासत मंत्री समेत कई बड़ अधिकारी और काफी संख्या में व्यापारिक नेता भी भारत आए हैं. राष्ट्रपति बोरिक नई दिल्ली के अलावा, मुंबई, आगरा और बेंगलुरु भी जाएंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version