Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली सोढी ने बच्चों को मिल-जुलकर रहने की सलाह दी
Entertainment

कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली सोढी ने बच्चों को मिल-जुलकर रहने की सलाह दी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली सोढी ने बच्चों को मिल-जुलकर रहने की सलाह दी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कैंसर से जूझ रहीं दिग्गज अभिनेत्री एवं राजनीतिज्ञ नफीसा अली सोढी ने बताया कि उन्होंने अपनी मौत के बाद अपने बच्चों को मिल-जुलकर रहने की सलाह दी है और कहा है कि यही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा. सोढी ने कैंसर से अपनी लड़ाई से जुड़ी नयी जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ‘पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी’ (पीईटी) के बाद फिर से कीमोथेरेपी लेना शुरू कर दिया है.

सोढी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, ”एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा कि ‘जब आप नहीं रहेंगी, तो हम किसके पास जाएंगे?’ मैंने उनसे कहा कि तब तुम एक-दूसरे का ख्याल रखना. यदि तुम भाई-बहन मिलकर प्यार से रहोगे और बहुत सारी यादें बनाओगे तथा यह मेरे लिए तुम्हारी तरफ से सबसे बड़ा उपहार होगा. एक-दूसरे का ख्याल रखो. आपका रिश्ता जीवन की किसी भी चुनौती से मजबूत है.” सोढी 2018 से ‘पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर’ से जूझ रही हैं. यह बीमारी तीसरे चरण में पहुंच चुकी है. पीईटी स्कैन के बाद चिकित्सकों ने कहा कि वह सर्जरी नहीं करा सकती हैं. ‘ओवेरियन’ कैंसर तब होता है जब अंडाशय की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और गांठ बना लेती हैं.

‘पेरिटोनियम कैंसर’ पेरिटोनियम नामक झिल्ली में होता है. यह एक पतली, रेशेदार झिल्ली होती है, जो पेट की गुहा को ढकती है और उसमें मौजूद अंगों जैसे कि आंत, यकृत, पेट, गर्भाशय आदि को सुरक्षा और चिकनाई प्रदान करती है. पेरिटोनियम झिल्ली की कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने से यह कैंसर होता है.

उन्होंने आगे कहा, ”आज से मेरे सफर का नया अध्याय शुरू हो गया है. कल मेरा पीईटी स्कैन हुआ… सर्जरी संभव नहीं, इसलिए मैं फिर से कीमोथेरेपी ले रही हूं. मुझे जिंदगी से प्यार है…कल से कीमोथेरेपी शुरू हो जाएगी.” ‘पॉजिट्रॉन इमिशन टोमोग्राफी’ अर्थात पीईटी स्कैन एक ‘इमेजिंग टेस्ट’ है, जो शरीर की चयापचय गतिविधियों को देखने के लिए किया जाता है. यह चिकित्सकों को कैंसर, हृदय संबंधी रोगों और मस्तिष्क विकारों जैसी बीमारियों की पहचान करने में मदद करता है. सोढी को फिल्म ‘जुनून’, ‘मेजर साब’, ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ और ‘गुजारिश’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.
सोढ़ी ने 2004 और 2009 में क्रमश? कोलकाता और लखनऊ से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़कर मंधाना फिर बनी दुनिया की नंबर एक वनडे बल्लेबाज
Next Article ट्रंप के सलाहकार नवारो ने कहा, ‘भारत बातचीत की मेज पर आ रहा है’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.