Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारत की ग्रोथ पर ब्रेक? RBI ने 2026-27 के लिए GDP अनुमान घटाया – Rashtrawani |

April 10, 2026

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का पहला लुक आया सामने, खौफनाक अवतार देख फैंस हुए दीवाने – Rashtrawani |

April 10, 2026

TCS का शानदार प्रदर्शन: मार्च तिमाही में 12% मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला बड़ा भरोसा – NaaradMuni.COM |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘काम बहुत मिलेगा और डॉलर के रेट पर मिलेगा’, अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन
Entertainment

‘काम बहुत मिलेगा और डॉलर के रेट पर मिलेगा’, अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 8, 2026Updated:April 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘काम बहुत मिलेगा और डॉलर के रेट पर मिलेगा’, अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक अवॉर्ड फंक्शन में हुए एक मामले की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। यहां शो के होस्ट ने उन्हें लेकर एक ऐसी टिप्पड़ी की जिस पर काफी विवाद हुआ। इस पूरे मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए। उन्होंने न सिर्फ राजपाल यादव के काम की तारीफ की, बल्कि उन्हें हिम्मत भी दी कि वह इन बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें।

सलमान ने की राजपाल की तारीफ
सलमान खान ने लिखा, ‘राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर काम मिलेगा और मिलता रहेगा, ये हकीकत है। यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।’

किस बात पर हुआ विवाद?
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब शो के होस्ट ने राजपाल यादव पर तंज कसते हुए उनके पुराने केस का जिक्र कर दिया। होस्ट ने मजाक में कहा, ‘डॉलर का रेट चाहे जितना ऊपर-नीचे हो जाए, आपको पैसे तो उतने ही वापस करने हैं।’ इस टिप्पणी को कई लोगों ने अनुचित और अपमानजनक करार दिया, क्योंकि यह एक संवेदनशील कानूनी मामले से जुड़ी हुई थी।

क्या है राजपाल यादव का केस?
आपको बता दें कि राजपाल यादव के खिलाफ एक चेक बाउंस केस दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है। उन्होंने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता-पता लापता’ बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

राजपाल यादव का काम
राजपाल यादव अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ का भी हिस्सा होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशुरुआती सत्र में सेंसेक्स 800 अंक गिरा; निफ्टी 22800 से नीचे, रुपया 17 पैसे कमजोर
Next Article ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में 18 की मौत; एयरपोर्ट-रिहायशी इलाकों पर हमले, इस्राइल पर मिसाइल से पलटवार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का पहला लुक आया सामने, खौफनाक अवतार देख फैंस हुए दीवाने – Rashtrawani |

April 10, 2026
Entertainment

मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच बढ़ता विवाद: जानिए पूरी कहानी – NaaradMuni.COM |

April 10, 2026
Entertainment

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुरानी हवेली के साथ जुड़ा किस्सा; अक्षय-राजपाल और परेश की दिखी दमदार कॉमेडी

April 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भारत की ग्रोथ पर ब्रेक? RBI ने 2026-27 के लिए GDP अनुमान घटाया – Rashtrawani |

April 10, 2026

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का पहला लुक आया सामने, खौफनाक अवतार देख फैंस हुए दीवाने – Rashtrawani |

April 10, 2026

TCS का शानदार प्रदर्शन: मार्च तिमाही में 12% मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला बड़ा भरोसा – NaaradMuni.COM |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.