Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»कांग्रेस की ‘जय हिंद यात्रा’ ‘जय पाकिस्तान यात्रा’ जैसी है: भाजपा
Blog

कांग्रेस की ‘जय हिंद यात्रा’ ‘जय पाकिस्तान यात्रा’ जैसी है: भाजपा

atulpradhanBy atulpradhanMay 30, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस की ‘जय हिंद यात्रा’ ‘जय पाकिस्तान यात्रा’ जैसी है: भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बाद सरकार पर कांग्रेस नेताओं के सवालों और कटाक्षों को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी की ‘जय हिंद यात्रा’ असल में ‘जय पाकिस्तान यात्रा’ जैसी लग रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता अक्सर संघर्ष में भारत द्वारा गंवाए गए विमानों की संख्या के बारे में पूछते रहते हैं। उन्होंने जयराम रमेश पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के रूप में विदेश यात्रा करने वाले सांसदों की तुलना आतंकवादियों से करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि गांधी ने कभी भी पाकिस्तान में नष्ट किए गए आतंकी स्थलों और हवाई अड्डों का ब्यौरा नहीं पूछा, लेकिन उनकी पार्टी ने पड़ोसी देश की तुलना में भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान के बारे में अधिक बार पूछताछ की है।

उन्होंने कहा कि ये नेता ‘पाकिस्तान के बब्बर’(लड़ाके) जैसे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि वे ‘भारत के गब्बर’ हैं। उन्होंने लोकप्रिय फिल्म शोले के खलनायक का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका भी वही हश्र होगा जो नायक जय और वीरू के हाथों डकैत का हुआ था।

उन्होंने कहा, ह्लभारत की जय और वीरता के कारण गब्बर की हार निश्चित है।ह्व उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद भी उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल हैं जो पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के दंडात्मक हमलों के बाद भारत का रुख सामने रखने के लिए विश्व की राजधानियों के दौरे पर हैं।

उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस सांसद अच्छा काम कर रहे हैं क्योंकि प्रतिनिधिमंडल भारत के रुख को मजबूती से रख रहा है लेकिन रमेश एक ही सांस में उनकी तुलना आतंकवादियों से कर दे रहे हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पहलगाम हमले के पीछे के आतंकवादी विदेश में घूम रहे हैं और ये सांसद भी विदेश में हैं।

पात्रा ने कांग्रेस के कई नेताओं के विवादास्पद बयानों का हवाला दिया जिनमें पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष और ंिसधु जल संधि के निलंबन पर सवाल उठाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी भले ही दावा कर रही हो कि वह इस मुद्दे पर सरकार के साथ है, लेकिन वह शुरू से ही सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी ‘जय हिंद यात्रा’ स्थगित कर देनी चाहिए जो ‘जय पाकिस्तान यात्रा’ की तरह ज्यादा दिखती है, और इसके बजाय पाकिस्तान के साथ परामर्श करना चाहिए तथा संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में गांधी को अक्सर उद्धृत किया जाता रहा है।

कांग्रेस द्वारा पार्टी सांसद शशि थरूर पर सरकार के कार्यों का जोरदार बचाव करने के लिए तीखे तेवर अपनाए जाने के बीच, पात्रा ने कहा कि पार्टी दो गुटों में बंट गई है। थरूर अमेरिका और चार अन्य देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

पात्रा ने आरोप लगाया कि एक पक्ष पाकिस्तान का समर्थन करता है, जबकि दूसरे पक्ष में वे लोग शामिल हैं जो भारत के लिए आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन गांधी जैसे नेताओं के कारण ऐसा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि एक अन्य कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, जो प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य हैं, उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से आए बदलावों के बारे में बात की थी और कहा कि किसी को पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी गांधी तक पहुंचानी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नीत संप्रग शासन के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर आतंकवादियों को प्रधानमंत्री कार्यालय में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने उन खबरों का हवाला दिया कि बटला हाउस मुठभेड़ में कुछ युवा आतंकवादियों के मारे जाने पर सोनिया गांधी रो पड़ी थीं।

पात्रा ने पड़ोसी देश को हुए नुकसान पर जोर देने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों ने उनके देश के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा, गांधी को अपने मित्र शरीफ की बात सुननी चाहिए। पात्रा ने अमेरिकी सैन्य विशेषज्ञ जॉन स्पेंसर की राय का हवाला दिया, जिसे भारतीय मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया है कि भारत ने संघर्ष में तकनीकी युद्ध जीता, जबकि चीन के छद्म रूप में पाकिस्तान हार गया।

उन्होंने कहा कि स्पेंसर अकेले नहीं हैं, क्योंकि कई विशेषज्ञों ने भारत की निर्णायक जीत के बारे में बात की है, लेकिन कुछ विपक्षी दल, विशेषकर कांग्रेस, देश का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुने गये शब्दों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सबके ह्लसेवकह्व हैं। मोदी ने राज्य में एक रैली में उनकी सरकार पर निशाना साधा था।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वहां घुसपैठियों और रोंिहग्याओं को शरण मिल रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleस्वदेशी जागरण मंच विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए चलाएगा अभियान
Next Article उच्चतम न्यायालय ने नीट-पीजी 2025 परीक्षा एक ही पाली में कराने का निर्देश दिया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.