Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्रों में खनन के लिए बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का आरोप लगाया
Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्रों में खनन के लिए बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का आरोप लगाया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 16, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्रों में खनन के लिए बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का आरोप लगाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य में, खासकर आदिवासी-बहुल सरगुजा और बस्तर संभागों में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं, जिससे आदिवासी और वन्यजीव बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.

विपक्ष ने इस विषय पर कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिए चर्चा कराने की मांग की और जब विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इसे अस्वीकार कर दिया तब कांग्रेसी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और सदन के बीचो बीच पहुंच गए जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया.

सदन में आज शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता चरण दास महंत, विधायक उमेश पटेल और कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने इस मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश किया और दावा किया कि सरगुजा, हसदेव अरण्य कोयला क्षेत्र, तमनार और बस्तर जैसे क्षेत्रों में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए और सड़कें जाम की गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला खदानों को मंजूरी फर्जी जनसुनवाई के आधार पर दी गई है.

कांग्रेस विधायकों ने सवाल उठाया कि क्या विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार छत्तीसगढ़ और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है या वनों और आजीविका की कीमत पर उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के फायदे के लिए. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने सदन में उनके स्थगन प्रस्ताव नोटिस को पढक़र सुनाया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में वनों की कटाई हो रही है, जहां कथित तौर पर वन और राजस्व भूमि पर पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई की जा रही है.

उन्होंने दावा किया कि 61 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने रायगढ़ कलेक्टर से संपर्क कर कोयला खदानों को मंजूरी देने के लिए फर्जी जनसुनवाई आयोजित करके फर्जी ग्राम सभा बनाने के कथित कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. विपक्ष ने आरोप लगाया कि हसदेव अरण्य में वनों की कटाई से पहले ही लाखों पेड़ों का नुकसान हो चुका है, जिससे जैव विविधता, जल संसाधन और हाथी गलियारे खतरे में पड़ गए हैं, और इससे मानव-हाथी संघर्ष व पानी की कमी बढ़ सकती है. हसदेव अरण्य को अक्सर “छत्तीसगढ़ का फेफड़ा” कहा जाता है. कांग्रेस ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के आरीडोंगरी क्षेत्र में भी पेड़ काटने के संबंध में इसी तरह के आरोप लगाए.

इन आरोपों का जवाब देते हुए, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार वनों, वन्यजीवों, आदिवासियों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है और उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र में 94.75 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है, जबकि ‘वनों के बाहर पेड़ों’ के क्षेत्र में 702 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है.

कश्यप ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में, वन (संरक्षण) अधिनियम के तहत नियमों के अनुसार और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद, 1,300.8 हेक्टेयर वन भूमि को खनन कार्य के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई. उन्होंने फर्जी जनसुनवाई, विरोध प्रदर्शन और लाठीचार्ज के दावों को खारिज कर दिया. कश्यप ने कहा कि वन भूमि के उपयोग के सभी मामलों में क्षतिपूरक वनीकरण किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रत्येक खनन परियोजना के लिए अलग से वन्यजीव संरक्षण योजनाएं तैयार की गईं.

तमनार में बड़े पैमाने पर वृक्षों की अवैध कटाई के आरोपों का खंडन करते हुए मंत्री ने कहा कि मानदंडों के अनुसार केवल दो (कोयला खदान) परियोजनाओं के लिए 6,650 पेड़ काटे गए थे और ग्राम सभा की बैठकें नियमों के अनुसार आयोजित की गईं थीं. मंत्री ने कहा, ”यह कहना सही नहीं है कि सरकार की कार्रवाई वन अधिकार अधिनियम (एफआरए), जनसुनवाई मानदंडों या राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का उल्लंघन करती है. वन भूमि उपयोग की प्रक्रिया कलेक्टर से वन अधिकार अधिनियम की अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही पूरी की गई थी, और पेड़ काटने की अनुमति नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए दी गई थी.”

मंत्री ने भानुप्रतापपुर के आरीडोंगरी में अंधाधुंध पेड़ कटाई के आरोपों को भी खारिज कर दिया और कहा कि 2008 और 2015 में वन संरक्षण अधिनियम के तहत गोदावरी पावर एंड इस्पात के पक्ष में 138.960 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग को मंजूरी मिलने के बाद, अधिनियम के प्रावधानों और स्वीकृत खनन योजना के अनुसार, आवेदक कंपनी से प्राप्त आवेदन के आधार पर 28,922 पेड़ काटे गए.
मंत्री के जवाब के बाद, अध्यक्ष ने कार्य स्थगन प्रस्ताव नोटिस को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद, वे सदन के बीचो-बीच आ गए, जिसके बाद अध्यक्ष ने कांग्रेस के 30 सदस्यों के निलंबन की घोषणा की. हालांकि, कुछ समय के बाद, अध्यक्ष द्वारा उनका निलंबन रद्द कर दिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविदेशी पूंजी की निकासी, कमजोर रुपये से दबाव में बाजार, सेंसेक्स 533 अंक फिसला
Next Article KKR ने ग्रीन, पथिराना पर जमकर किया खर्च, CSK ने युवा प्रशांत, कार्तिक पर लगाया बड़ा दांव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Chhattisgarh

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Chhattisgarh

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.