बेंगलुरु. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में केंद्र सरकार को पूरा समर्थन दिया है और उन्हें इसका समुचित इस्तेमाल करना होगा, सभी को विश्वास में लेकर आगे बढ.ना होगा. खरगे ने कहा कि देश महत्वपूर्ण है और इसकी रक्षा के लिए सभी को मिलकर लड़ना होगा तथा इसके कल्याण के लिए काम करना होगा. हालांकि, उन्होंने आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल नहीं होने पर आपत्ति भी जताई. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए. मृतकों में कर्नाटक के दो लोग भी शामिल थे.

खरगे ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”मैं पहले ही कह चुका हूं कि (सर्वदलीय बैठक में) उन्हें (प्रधानमंत्री को) आना चाहिए था. उनका नहीं आना सही नहीं है…देश महत्वपूर्ण है, धर्म, भाषा बाद में आते हैं. इसलिए, हम सभी को देश के लिए मिलकर लड़ना चाहिए. मैंने कई बार कहा है कि हम सरकार को समर्थन देते हैं.” उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ”हम समर्थन करेंगे. इसका समुचित उपयोग कीजिए. अगर वे (केंद्र) सभी को विश्वास में लेंगे, तो आगे कदम उठाना आसान हो जाएगा. एक-दूसरे की आलोचना करते रहना ठीक नहीं होगा.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”कुछ लोगों ने इसकी शुरुआत कर दी है, यह ठीक नहीं है. बैठक में जो चर्चा हुई, उसके बारे में हमने बोल दिया है. कुछ लोग इसके अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं, जो ठीक नहीं है… बैठक में जो चर्चा हुई, उसे देश के हित में उजागर नहीं किया जा सकता.” खरगे ने कहा, ”मैं रहूं या न रहूं, लेकिन देश तो रहेगा. यही बात नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर भी लागू होती है. इसलिए हम सभी को देश के कल्याण के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version