Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कांग्रेस ने SIR को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, लेकिन न्यायालय में निराशा हाथ लगी: नड्डा
Country

कांग्रेस ने SIR को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, लेकिन न्यायालय में निराशा हाथ लगी: नड्डा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस ने SIR को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, लेकिन न्यायालय में निराशा हाथ लगी: नड्डा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया और छल करने का प्रयास किया लेकिन उसे उच्चतम न्यायालय में निराशा का सामना करना पड़ा.

नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी अब गैर-मुद्दों को पकड़ रही है और हताशा में इन्हें ”नैतिक जीत” के रूप में पेश कर रही है.
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने एसआईआर मामले में उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश की सराहना करते हुए इसे ”लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत” बताया और कहा कि यह ”वोट चोरों” के लिए एक बड़ा संदेश है, जिन्होंने बिहार में चुनावी प्रक्रिया को विकृत करने के लिए एसआईआर का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी.

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह बिहार में एसआईआर में पारर्दिशता बढ़ाने के लिए मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों का विवरण प्रकाशित करे, साथ ही उन्हें शामिल न करने के कारण भी बताए. नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कांग्रेस ने एसआईआर को रोकने के लिए हर छल और कपट की कोशिश की, लेकिन उसे आज उच्चतम न्यायालय में निराशा का सामना करना पड़ा.” उन्होंने कहा, ”अब हताशा में कांग्रेस गैर-मुद्दों को पकड़कर इन्हें ‘नैतिक जीत’ के रूप में पेश कर रही है.” भाजपा प्रमुख ने कहा कि तथ्य यह है कि उनकी सभी झूठी बातें एक-एक करके खारिज, उजागर और पराजित हो रही हैं.

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस एक बार फिर मामला हार गई है और अपनी रणनीति भी खो बैठी है.” उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश पर टिप्पणी करते हुए, वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लबिहार एसआईआर मामले पर माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र के लिए एक बड़ी जीत है, और वोट चोरों के लिए एक बड़ा संदेश है जिन्होंने बिहार में चुनावी प्रक्रिया को विकृत करने के लिए एसआईआर का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी.”

उन्होंने कहा, ”आधार को स्वीकार नहीं करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को न्यायालय द्वारा खारिज करना भी एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि बिहार जैसे राज्य में आधार गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के पास सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज है.” कांग्रेस नेता ने कहा, ”हम इसे कठोर और विनाशकारी एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण पहला कदम मानते हैं. निर्वाचन आयोग की गड़बड़ियों और मतदान में धांधली में मिलीभगत को उजागर करने की हमारी लड़ाई नए जोश के साथ जारी रहेगी.” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देश की सराहना करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने संविधान को स्पष्ट, मजबूत और साहसिक तरीके से बरकरार रखा है.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”उच्चतम न्यायालय ने भारत के संविधान को स्पष्ट, मजबूत और साहसिक तरीके से बरबरार रखा है. यह प्रधानमंत्री और उनके समर्थकों की चालों से हमारे गणराज्य को बचाने की एक लंबी लड़ाई है, लेकिन बिहार एसआईआर मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का आज का फैसला उम्मीद की एक किरण है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleथोक मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर शून्य से 0.58% नीचे, दो साल का निचला स्तर
Next Article स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम पदक सूची में घोषित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.