नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद बुधवार को अपने वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई है जिसमें मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह बैठक अपराह्न तीन बजे कांग्रेस के पुराने मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पर बुलाई गई है। इससे पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई है।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने वर्तमान सुरक्षा हालात पर चर्चा के लिए आज अपराह्न 3 बजे ‘24 अकबर रोड’ पर दिल्ली में मौजूद वरिष्ठ नेताओं की एक आपातकालीन अनौपचारिक बैठक बुलाई है।’’

भारतीय सश्स्त्र बलों ने ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के ठिकानों समेत आतंकियों के छिपने के नौ अड्डों को रात के वक्त निशाना बनाया।

निशाना बनाए गए ठिकानों में बहावलपुर का मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां का सरजल, कोटली का मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद का सैयदना बिलाल कैंप शामिल हैं। ये सभी ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।
इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें मुरीदके का मरकज तैयबा, बरनाला का मरकज अहले-हदीस और मुजफ्फराबाद का शवावाई नाला कैंप शामिल हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version