बिलासपुर। मस्तूरी में कांग्रेस नेता के ऑफिस के बाहर फायरिंग मामले का sp रजनेश सिंह ने खुलासा किया है। राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस का निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत ही मामले का मुख्य आरोपी निकला है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से कुल 2 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 5 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे, 10 बुलेट और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

दरअसल, बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार एक शूटर गोलियां बरसा रहा है, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक बाइक से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। बचाव में हुई जवाबी फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

बता दें कि 2 साल पहले युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष नीतेश सिंह ने मस्तूरी युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत पर हमला किया था। बिलासपुर के श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास उनकी गाड़ी को रोक कर नीतेश और उसके साथियों ने विश्वजीत को उतार लिया, जिसके बाद लाठी-डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। पुलिस ने नीतेश सिंह और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इसी का बदला लेने की नीयत से साजिश रची गई और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में मंगलवार 28 अक्टूबर की देर शाम नकाबपोश शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

इस फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और एक अन्य रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ ‘राजू सिंह’ के पैर में दो गोलियां लगीं। वहीं एक गोली पीठ को छूकर निकल गई।
बचाव में जब नीतेश ने रिटर्न फायर किया तो शूटर भाग निकले। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version