Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कांग्रेस ओबीसी चुनौतियों का समाधान करने में विफल रही, भाजपा के लिए रास्ता खुल गया: राहुल
Country

कांग्रेस ओबीसी चुनौतियों का समाधान करने में विफल रही, भाजपा के लिए रास्ता खुल गया: राहुल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस ओबीसी चुनौतियों का समाधान करने में विफल रही, भाजपा के लिए रास्ता खुल गया: राहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले 10-15 वर्षों में पार्टी अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के समक्ष पेश आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में विफल रही और इस वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने का रास्ता खुल गया.

गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण के बारे में आयोजित एक प्रस्तुति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हर भारतीय का ध्यान रखना कांग्रेस का काम है और यह भी सच है कि कांग्रेस देश के सभी समुदायों के प्रति निष्पक्ष भाव रखने वाली पार्टी रही है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में तेलंगाना के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति सर्वेक्षण, 2024 पर चर्चा हुई.

गांधी ने कहा, “मुझे लगता है कि दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी पिछले 10-15 वर्षों में सही राह पर थी. लेकिन ओबीसी मुद्दों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर कांग्रेस की समझ और पार्टी को जिस तरह के कदम उठाने चाहिए थे और उठा सकती थी, उसमें हम पीछे रह गए.” उन्होंने कहा कि यही उनकी भावना है और कई लोग उनसे सहमत नहीं हो सकते हैं.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “…मुझे लगता है कि हमने भाजपा के लिए जगह बनाई, क्योंकि हम ओबीसी लोगों की आकांक्षाओं और इच्छाओं के प्रति संवेदनशील नहीं थे.” उन्होंने कहा, ”सभी को यह महसूस होना चाहिए कि पार्टी में निष्पक्षता है.” उन्होंने जाति सर्वेक्षण करने के लिए रेवंत रेड्डी और उनकी टीम की सराहना की. उन्होंने कहा, ”मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस कुशलता से उन्होंने इस कार्य को किया है, वह इस देश में सामाजिक न्याय के लिए एक मील का पत्थर है.” उन्होंने दावा किया, “यह अब यह परिभाषित करेगा कि राष्ट्रीय जाति जनगणना कैसे की जाती है.” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह जनगणना नौकरशाही के बंद कमरों में नहीं की गई, बल्कि दरवाजा खोला गया और तेलंगाना के लाखों लोगों, विभिन्न समुदायों और व्यावसायिक समूहों की भागीदारी के साथ सर्वेक्षण किया गया.

गांधी ने इस बात पर जोर दिया, “हम जाति, शिक्षा, स्वास्थ्य या किसी भी चीज को लक्षित कर सकते हैं. आज भारत के किसी भी अन्य राज्य में तेलंगाना की तरह विकास को लक्ष्य में रखकर काम करने की क्षमता नहीं है. यह एक सामाजिक औजार है, यह एक वित्तीय और आर्थिक साधन भी है. भाजपा को यह पसंद नहीं है कि यह एक राजनीतिक साधन भी है.” उन्होंने कहा, “आरक्षण पर 50 प्रतिशत की दीवार तोड़ने का विचार, जिसका भाजपा सरकार विरोध कर रही है, हिंदुत्व की राजनीति को पूरी तरह से नष्ट करने की क्षमता रखता है.” गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस दबाव डालती है, तो भाजपा को सुनने के लिए मजबूर होना पड़ता है क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं होता.

उन्होंने दावा किया, “मुझे पता है कि भाजपा जाति जनगणना सही तरीके से नहीं करने जा रही है. वे ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि वे भारत के लोगों को ओबीसी, दलितों और आदिवासियों, यहां तक कि सामान्य जातियों की वास्तविक स्थिति नहीं बता सकते. क्योंकि, अगर वे भारत को सच बता देंगे, तो उनका पूरा विचार ही खत्म हो जाएगा.” गांधी ने अंग्रेजी भाषा की शिक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और दावा किया कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार जाति जनगणना से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग करके तेलंगाना के लोगों के जीवन को बदलने में मदद करेगी. खरगे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि उन्हें खुशी है कि तेलंगाना ने एक अच्छा काम किया है और देश को नयी दिशा दिखाई है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि इस सर्वेक्षण में अछूतों को शामिल नहीं किया गया है.

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से इस दिशा में काम करने का आग्रह करते हुए कहा, “अगर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यकों के साथ मिलकर कांग्रेस का समर्थन करते हैं, तो हम 50 प्रतिशत से ज़्यादा (वोट) हासिल कर सकते हैं और लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच सकते हैं.” खरगे ने कहा, “हमें हर राज्य में ताकत के साथ ऐसा करना होगा. हमें निडर होकर काम करना होगा. हमें अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा और यह राजनीतिक सत्ता मिलने पर ही हासिल हो सकता है. हम समाज को तभी आगे ले जा सकते हैं जब हमारे पास आर्थिक, मानसिक या मानवीय शक्ति हो.” कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य नेताओं से तेलंगाना के जाति सर्वेक्षण को अन्य राज्यों में भी ले जाने का आग्रह किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 48 लोगों की मौत
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक तीन लाख से अधिक ‘नैनो डीएपी’ की बोतलों का भंडारण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.