Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कांवड़ यात्रा: योगी ने तैयारियों की समीक्षा की, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बाधा डालने वालों को चेतावनी दी
Country

कांवड़ यात्रा: योगी ने तैयारियों की समीक्षा की, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बाधा डालने वालों को चेतावनी दी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 14, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांवड़ यात्रा: योगी ने तैयारियों की समीक्षा की, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बाधा डालने वालों को चेतावनी दी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/मुजफ्फरनगर. श्रावण महीने के पहले सोमवार को जारी कांवड़ यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की तो वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार शिवभक्तों के लिए “सुरक्षित” मार्ग सुनिश्चित करेगी.
मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के एक समूह द्वारा एक भोजनालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की खबरें भी आईं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया और कहा कि यात्रा में बाधा डालने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, चिकित्सा सेवाएं, पेयजल, कैंटीन और शौचालय सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

संचार और आध्यात्मिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को जोड़े रखने के लिए यात्रा मार्ग पर सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के उपयोग और शिव भजनों के निरंतर प्रसारण का निर्देश दिया. उन्होंने कांवड़ियों के स्वागत के लिए प्रमुख स्थानों पर हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा करने का भी सुझाव दिया. दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे पाये जाने के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

एक कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सरकार कांवड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगभग 400 मीटर तक कांच के टुकड़े बिखरे हुए पाए गए. किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कांवड़ यात्रा में कोई सुरक्षा संबंधी बाधा या रुकावट पैदा की जाती है तो संबंधित व्यक्ति को सरकार को जवाब देना होगा.” उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ”सरकार शिवभक्तों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करेगी. हम पूरी सुविधाएं देंगे और कांवड़ियों का स्वागत करेंगे.” पुलिस ने रविवार को बताया कि एक ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसके वाहन पर ले जाए जा रहे कांच के पैनल टूटकर दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिखर गए थे.

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक 19 ग्लास पैनल लेकर उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन से दिल्ली के सीलमपुर जा रहा था, तभी चिंतामणि चौक और झिलमिल मेट्रो स्टेशन के बीच उसके वाहन को कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी गई. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के एक समूह ने एक ढाबे में कथित तौर पर तोड़फोड़ की. उनका आरोप था कि ढाबे के मालिक मुस्लिम थे और उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई थी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

यह कथित घटना रविवार को मीरापुर में राजमार्ग पर सैनी भट्टा चौक के निकट लकी शुद्ध ढाबा भोजनालय में उस समय घटित हुई, जब कांवड़िये वहां दोपहर का भोजन कर रहे थे. मीरापुर के थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि कुछ कांवड़ियों ने पास के एक ढाबे के मालिक के साथ मिलकर ढाबा मालिक से उसकी पहचान न बताने पर सवाल किया. हंगामे के बाद कांवड़ियों ने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी.

इस बीच जिले के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे. जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने तथा त्यौहार के दौरान छात्रों और कर्मचारियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दौरान पार्किंग विवाद से जुड़े हत्या के प्रयास के मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कथित घटना 11 जुलाई की रात को हुई और पीसीआर को मयूर विहार फेज-1 में शशि गार्डन के पास गोलीबारी की सूचना मिली.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कांवड़ यात्रा में हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे. आरोपियों की पहचान मोहित (24), रोहित (22), भुवन (20) और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है. उन्होंने कथित तौर पर जितेंद्र, उसके भाई सागर और उनके दोस्त पीयूष पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

मुजफ्फरनगर में ढाबा मालिक के पहचान छिपाने पर कांवड़ियों ने हंगामा किया

मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे के मालिक द्वारा पर कथित तौर पर अपनी पहचान न बताने को लेकर कांवड़ियों ने हंगामा किया. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना मीरापुर थाना क्षेत्र के सैनी भट्टा चौक के पास ‘लकी शुद्ध’ ढाबा में रविवार को उस समय हुई जब कांवड़िए वहां दोपहर का भोजन कर रहे थे.

उसने बताया कि भोजन करने के बाद कांवड़ियों ने कथित तौर पर ढाबा मालिक के मुस्लिम होने को लेकर हंगामा किया. थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया, ”ढाबा मालिक की अपनी पहचान उजागर न करने पर कुछ कांवड़ियों से बहस हो गई. बाद में, कांवड़ियों ने अपनी यात्रा जारी रखी.” पुलिस ने बताया कि ढाबे के एक कर्मचारी पवन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है.

उधर, पुलिस ने एक बयान में कहा कि अपने पिता के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान लापता हुआ नौ वर्षीय कांवड़िया रविवार शाम मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर फलौदा गांव के पास मिल गया जिसे उसके पिता को सौंप दिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रविवार को एक बच्चे के लापता होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की और बच्चा एक शिविर में मिला.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIIM-कलकत्ता मामला; महिला को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर दी गई थीं : पुलिस
Next Article हिंदू धर्म में वापसी करने वाली महिलाओं का दावा : मिल रही है जान से मारने की धमकी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.