टोरंटो: स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में कनाडा के वाइल्ड कार्डधारक लियाम ड्राक्सल को 2 . 6, 6 . 4, 6 . 4 से हराकर जीत के साथ आगाज किया।
कारेनो बस्टा ने 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था। स्पेन के ही जाउमे मुनार ने कनाडा के डान मार्टिन को 6 . 3, 6 . 0 से हराया। आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर ट्रिस्टन स्कूलकेट ने ब्राजील के जोओ फोंसेका को 7 . 6, 6 . 4 से हराया। अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी।

