Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»कच्छ में स्वच्छ ऊर्जा का नया केंद्र, अंबानी-अदाणी ने किया अरबों का निवेश
Business

कच्छ में स्वच्छ ऊर्जा का नया केंद्र, अंबानी-अदाणी ने किया अरबों का निवेश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 31, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कच्छ में स्वच्छ ऊर्जा का नया केंद्र, अंबानी-अदाणी ने किया अरबों का निवेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. गुजरात के कच्छ रण में पाकिस्तान की सीमा के पास की एक विशाल बंजर भूमि भारत की स्वच्छ ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं का केंद्र बन गई है, जिसने उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी से कई अरब डॉलर का निवेश आर्किषत किया है. पाकिस्तान सीमा के पास के इस सूखे और बंजर इलाके के लिए सबसे पहले अदाणी समूह ने अपनी बड़ी योजनाओं का ऐलान किया था. उनका खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क 538 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो पेरिस शहर से करीब पांच गुना बड़ा है.

इसे दुनिया की सबसे बड़ी हरित ऊर्जा परियोजना बताया जा रहा है, जिसका लक्ष्य सौर और पवन ऊर्जा के जरिए 30 गीगावाट बिजली पैदा करना है. अदाणी समूह ने खावड़ा में 2022 में काम शुरू किया था और फरवरी 2024 तक राष्ट्रीय ग्रिड में पहली बिजली की आपूर्ति भी शुरू कर दी. दूसरी ओर, मुकेश अंबानी ने पिछले साल अगस्त में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में कच्छ में अपनी स्वच्छ ऊर्जा परियोजना की घोषणा की थी. इस साल की बैठक में उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने और भी जानकारी दी.

अनंत अंबानी ने 29 अगस्त को कहा, ”गुजरात के कच्छ में हम दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थल सौर ऊर्जा परियोजनाओं में से एक विकसित कर रहे हैं, जो 5.5 लाख एकड़ बंजर भूमि में फैली है. यह सिंगापुर के आकार से तीन गुना बड़ी है. परियोजना के चरम समय में हम हर दिन 55 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल और 150 मेगावाट-घंटे के बैटरी कंटेनर स्थापित करेंगे. यह दुनिया की सबसे तेज सौर ऊर्जा स्थापनाओं में से एक होगी. यह एकल स्थल आने वाले दशक में भारत की लगभग 10 प्रतिशत बिजली की जरूरतों को पूरा कर सकता है.” उन्होंने जिस तरह से अपनी परियोजना का ब्यौरा दिया, उससे यह साफ लगा कि वह इसकी तुलना अदाणी समूह की परियोजना से नहीं करना चाहते थे. लेकिन अगर आंकड़ों को देखें, तो 5.5 लाख एकड़ जमीन 2,225 वर्ग किलोमीटर के बराबर होती है, जबकि सिंगापुर का क्षेत्रफल 735.7 वर्ग किलोमीटर है.

रिलायंस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस परियोजना से कुल कितनी बिजली पैदा होगी या यह कब तक पूरी होगी. वहीं, अदाणी ने पहले ही बताया था कि उनकी खावड़ा परियोजना 538 वर्ग किलोमीटर में फैली है. कच्छ में अरबों डॉलर का निवेश आर्किषत होने का मुख्य कारण यह है कि यह भारत के उन क्षेत्रों में से एक है जहां सबसे अधिक सौर विकिरण (सोलर रेडिएशन) मिलता है. यहां प्रतिदिन औसतन 5.5 से 6.0 किलोवाट-घंटे प्रति वर्ग मीटर सौर ऊर्जा प्राप्त होती है (लगभग 2,060 से 2,100 किलोवाट-घंटे प्रति वर्ष).

यहां साल भर में 300 से अधिक दिन धूप वाले होते हैं, जिससे यह क्षेत्र निरंतर और बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए बेहद उपयुक्त बन जाता है. कच्छ में बड़े पैमाने पर फैली बंजर और अनुपजाऊ जमीन है, जो यूटिलिटी-स्केल (बड़े स्तर की) सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है. चूंकि यह जमीन कम आबादी वाले इलाकों में है और कृषि कार्य के लिए उपयोग में नहीं आती, इसलिए यहां लोगों के विस्थापन की समस्या बहुत कम होती है और भूमि अधिग्रहण की लागत भी काफी हद तक घट जाती है.

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अनुसार वहां 5.6 गीगावाट की क्षमता पहले से ही चालू हो चुकी है और 2029 तक यह 30 गीगावाट तक पहुंच जाएगी. दोनों समूहों की योजनाएं सिर्फ बिजली बनाने तक सीमित नहीं हैं. वे सौर मॉड्यूल, बैटरी और हरित हाइड्रोजन जैसे उपकरण भी खुद बनाना चाहते हैं. इस मामले में भी अदाणी समूह फिलहाल आगे हैं, जिसने सौर मॉड्यूल और पवन टर्बाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है. सरकारी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने भी खावड़ा में 4.75 गीगावाट की सौर क्षमता लगाने की योजना बनाई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविश्व चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे नीरज, क्वालीफिकेशन के बावजूद तीन खिलाड़ी चूके
Next Article यह अच्छा है कि दुनिया सिकुड़ रही है : ए आर रहमान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.