Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

February 11, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

February 10, 2026

छत्तीसगढ़: पिताजी को मार डाला, जाकर देख लो’; बेटी ने हंसिया से काट दिया गला, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला

February 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर की सुरक्षा समीक्षा बैठक
Chhattisgarh

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर की सुरक्षा समीक्षा बैठक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर की सुरक्षा समीक्षा बैठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴31 मार्च 2026 से पहले देश होगा पूरी तरह नक्सल-मुक्त : अमित शाह

रायपुर, 09 फरवरी 2026। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सहित CRPF, NIA, BSF, ITBP के महानिदेशक तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा केन्द्रित रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नक्सलियों के वित्तीय नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार तथा आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा।
श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ माना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार के कारण आज यह राज्य विकास का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खेल, फॉरेंसिक विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही अपनी संस्कृति व परंपराओं को भी सहेज रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधकार में धकेलने वाला अभिशाप रहा है, जिससे देश अब जल्द ही पूरी तरह मुक्त होने जा रहा है।
उन्होंने माओवाद के विरुद्ध लड़ाई को राज्यों और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने पर बल दिया और कहा कि शेष बचे नक्सलियों को किसी भी अन्य राज्य में भागने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।
श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर उपलब्ध हों।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस
Next Article छत्तीसगढ़ में दो हादसे: खरोरा में चलती बस बनी आग का गोला, तो रायपुर में कार से भी उठी लपटें; बच गई 56 की जान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

February 11, 2026
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

February 10, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: पिताजी को मार डाला, जाकर देख लो’; बेटी ने हंसिया से काट दिया गला, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला

February 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

February 11, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

February 10, 2026

छत्तीसगढ़: पिताजी को मार डाला, जाकर देख लो’; बेटी ने हंसिया से काट दिया गला, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला

February 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.