Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»केन्या में किसानों का अनूठा प्रयोग, हाथियों को भगाने के लिए मधुमक्खियों और तिल का इस्तेमाल
International

केन्या में किसानों का अनूठा प्रयोग, हाथियों को भगाने के लिए मधुमक्खियों और तिल का इस्तेमाल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केन्या में किसानों का अनूठा प्रयोग, हाथियों को भगाने के लिए मधुमक्खियों और तिल का इस्तेमाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 टवेटा. केन्या के किसानों ने हाथियों से अपनी फसलों को बचाने के लिए अनूठा रास्ता अपनाया है जिससे किसानों को अधिक आय भी हो रही है और हाथियों से उनकी फसल की रक्षा भी हो रही है. केन्या के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान ‘त्सावो ईस्ट राष्ट्रीय उद्यान’ से घिरे क्षेत्र के आस पास रहने वाले किसान हाथियों से अपनी फसल के बर्बाद होने के कारण काफी परेशान थे.

ऐसे ही एक किसान टैटा के पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले रिचर्ड शिका (68) बताते हैं कि उन्होंने बहुत करीब से हाथी का सामना किया है. उन्होंने बताया, ”एक बार जब मैंने अपनी मक्के की फसल को बचाने के लिए एक हाथी को भगाया तो उसने पलटकर मुझ पर ही हमला कर दिया. मैंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई.” इस राष्ट्रीय उद्यान की बाड़बंदी नहीं की गई है जिससे उद्यान के जंगली जानवर, खासकर हाथी अक्सर मानव बस्ती में आ जाते हैं और उनकी फसल को बर्बाद कर देते हैं.

पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठन ‘सेव द एलीफेंट्स’ के लिए मानव-हाथी सह-अस्तित्व पर शोध करने वाले युका लुवोंगा बताते हैं, ”हम इंसानों ने जिन जगहों और ढांचों का विकास किया है वे हाथियों के प्रवास के मार्गों और रास्तों में बाधा डालते हैं.” उन्होंने बताया, ”हाथी प्रतिदिन लगभग 150 किलोग्राम वनस्पति खाते हैं, इसलिए उन्हें खेतों से दूर रखना मुश्किल है, खासकर अगर कहीं और चारा कम हो.” केन्या वन्यजीव सेवा और मानव-हाथी संघर्ष पर नजर रखने वाले पशु संरक्षण संगठनों का अनुमान है कि केन्या में हाथियों से संबंधित घटनाओं में हर साल 30 से 35 लोग मारे जाते हैं.

शिका ने बताया, ”हाथियों को मधुमक्खियों के डंक पसंद नहीं हैं, इसलिए वे उन क्षेत्रों से दूर रहते हैं जहां मधुमक्खियों के छत्ते होते हैं.” ‘सेव द एलिफैंट्स’ की मदद से शिका सहित 50 किसानों ने अपने अपने खेतों के चारों ओर खंभों के बीच मधुमक्खी पालन शुरू किया है. अगर कोई हाथी खेत में लगे बाड़ को छू लेता है, तो छत्ते हिल जाते हैं, जिससे मधुमक्खियां भनभना कर बाहर निकलती हैं और हाथी वापस लौट जाते हैं.

शिका ने बताया, ”मधुमक्खियों के ये छत्ते बाड़ की तरह काम करते हैं, जिससे मैं खेती जारी रख सकता हूं और शहद से जीविका भी कमा सकता हूं.” उन्होंने कहा कि इस साल उन्होंने शहद बेचकर लगभग 250 अमेरिकी डॉलर कमाए हैं. वहीं, फसल बदलने से भी फर्क पड़ सकता है. हाथियों को मक्का और तरबूज बहुत पसंद हैं. लेकिन तिल नहीं क्योंकि तिल के पौधे एक ऐसी गंध छोड़ते हैं जिससे हाथी दूर भागते हैं.

गट्र्रूड जैकिम (70) बताती हैं कि मक्का और मूंग की जगह तिल उगाना कोई मुश्किल काम नहीं था. वह कहती हैं, ”देखो, मेरी उम्र बढ. रही है इसलिए मैं हाथियों को भगा नहीं सकती हूं.” वह उन 100 किसानों में शामिल हैं जिन्होंने फसल बदलकर हाथियों को अपने खेतों से दूर रखा. संरक्षणवादियों को आशा है कि दीर्घकाल में इससे उस क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा जहां मानव-हाथी संघर्ष चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअभिनेता अक्षय कुमार को हवाई अड्डे पर छोड़ने के बाद लौट रही एसयूवी जम्मू में काले शीशे के कारण जब्त
Next Article धराली आपदा में 68 लोग लापता: उत्तराखंड सरकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.