Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत; राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू
Country

केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत; राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत; राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोल्लम. कोल्लम जिले में बृहस्पतिवार को एक स्कूल परिसर में बिजली का करंट लगने से 13 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई. इस घटना को लेकर केरल में विभिन्न दलों द्वारा राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तेवलाक्करा स्थित उच्च माध्यमिक बाल विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र मिथुन के रूप में हुई है.

उसने बताया कि घटना सुबह करीब सवा नौ बजे उस समय हुई जब छात्र साइकिल शेड पर गिरी चप्पल उठाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने बताया कि अपनी चप्पल उठाने की कोशिश में छात्र पास में नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक लड़के के शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए परिपल्ली स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश पर राज्य के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल और सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी मृतक को श्रद्धांजलि देने के लिए मेडिकल कॉलेज गए. केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की. मिथुन की मां कुवैत में काम करती हैं और उन्हें अभी तक इस घटना की सूचना नहीं दी गई है. उनके आने के बाद मिथुन का अंतिम संस्कार किया जाएगा. लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि तब तक शव को सस्थामकोट्टा तालुक अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा. राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में स्वत? संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.

आयोग की सदस्य वी. गीता ने शिक्षा महानिदेशक और जिला पुलिस प्रमुख (कोल्लम ग्रामीण) को तत्काल जांच कर 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. यह कार्रवाई मीडिया में आई खबरों के आधार पर की गई. शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस घटना को ”बेहद दुखद” बताया तथा एक उच्च अधिकारी को घटना की जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. स्थानीय लोगों ने ”केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) और स्कूल प्रबंधन की ओर से चूक” का आरोप लगाया.

सहायता प्राप्त स्कूल का प्रबंधन सत्तारूढ. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थक निर्वाचित समिति करती है. घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री शिवनकुट्टी का पुतला भी जलाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफडणवीस की मजाकिया ‘पेशकश’ के अगले ही दिन उद्धव ठाकरे ने की अपने बेटे संग मुख्यमंत्री से भेंट
Next Article कांवड़ियों को उपद्रवी कहना गलत, आतंकवादी बोलकर श्रद्धालुओं को किया जाता है अपमानित: मुख्यमंत्री योगी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.