Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»केरल के कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में नन की गिरफ्तारी पर भाजपा एवं संघ की निंदा की
Chhattisgarh

केरल के कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में नन की गिरफ्तारी पर भाजपा एवं संघ की निंदा की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केरल के कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में नन की गिरफ्तारी पर भाजपा एवं संघ की निंदा की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तिरुवनंतपुरम. केरल में कांग्रेस ने रविवार को छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा राज्य (केरल) की दो कैथोलिक नन को कथित रूप से गिरफ्तार किये जाने को लेकर भाजपा और संघ परिवार की कड़ी आलोचना की. मीडिया में आई खबरों के अनुसार, केरल की इन नन को हाल में छत्तीसगढ़ के एक रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने इसे भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों पर हमले का नवीनतम उदाहरण बताया. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि भाजपा शासित राज्यों, चाहे वह छत्तीसगढ़ हो, ओडिशा हो या मध्य प्रदेश, में अल्पसंख्यकों पर हमलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है.

उन्होंने आरोप लगाया, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बजरंग दल के गुंडों द्वारा दो कैथोलिक नन पर किया गया हालिया हमला, सत्ताधारी प्रतिष्ठान द्वारा ऐसे घृणा आधारित अपराधों को दिए जा रहे मौन समर्थन की ओर इशारा करता है.” वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन बदमाशों के लिए कड़ी सजा की मांग की है और संविधान की तत्काल रक्षा करने की आवश्यकता जताई है, ताकि उनके शासन में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों को खतरा न हो. सतीशन ने भी कहा कि धर्म या जाति के नाम पर लोगों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है.

एक फेसबुक पोस्ट में, उन्होंने आरोप लगाया कि केरल की नन पुलिस की क्रूर धरपकड़ का शिकार हुईं. उन्होंने आरोप लगाया कि नन के खिलाफ ‘भीड़ ने कार्रवाई’ की तथा उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया. सतीशन ने कहा, ”संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार सभी के लिए हैं. यह भाजपा या आरएसएस की उदारता नहीं है. छत्तीसगढ़ में झूठे मामले में गिरफ्तार की गई नन को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपहला हफ्ता हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद संसद में पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर होगी तीखी चर्चा
Next Article विश्व भारत के उत्थान पर करीब से नजर रख रहा है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.