Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»केरल में छग निवासी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने घटना की निंदा की
Chhattisgarh

केरल में छग निवासी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने घटना की निंदा की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केरल में छग निवासी की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने घटना की निंदा की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पलक्कड़. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को छत्तीसगढ़ निवासी की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना की निंदा की और केरल की वामपंथी सरकार पर भय फैलाने वाले दुष्प्रचार के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया. वेणुगोपाल ने केरल सरकार से पीडि़त परिवार को तत्काल व पर्याप्त मुआवजा देने, उसके शव को सम्मानजनक तरीके से ले जाने की व्यवस्था करने और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया.

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं.” कांग्रेस नेता ने कहा कि पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी रामनारायण भायर की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करना ‘बेहद भयावह’ है. उन्होंने कहा, “यह कतई अस्वीकार्य है कि ऐसी हिंसक ताकतें सत्ता पर हावी हो जाएं और मनमानी करें.” अलप्पुझा से सांसद ने केरल में 2018 में मधु नाम के एक आदिवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या की घटना को याद करते हुए कहा, “यह बेहद दुखद है कि केरल जैसे सांप्रदायिक सद्भाव के समृद्ध इतिहास वाले समाज में भीड़ हिंसा की बार-बार घटनाएं देखने को मिल रही हैं.”

वेणुगोपाल ने कहा, “केरल सरकार ने भय फैलाने वाले दुष्प्रचार और अनियंत्रित अफवाहों को रोकने में घोर लापरवाही बरती है. उन्हें समय पर कार्रवाई न करने और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहने के लिए जवाब देना होगा.” छत्तीसगढ़ के रहने वाले रामनारायण की बुधवार शाम को वालयार के पास किझाकेट्टप्पल्लम में चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयूक्रेन को लेकर अमेरिकी शांति योजना पर बातचीत रचनात्मक रूप से आगे बढ़ रही: रूस
Next Article बंगाल: गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में उत्पीड़न का आरोप लगाया, आयोजक गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.