मेलबर्न: आस्ट्रेलिया की चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान पैट किमस अगर एशेज श्रृंखला से पहले कमर की चोट से उबर नहीं पाते हैं तो स्टीव स्मिथ कप्तान होंगे। किमस चोट के कारण भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से भी बाहर हैं।

उनका 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट में खेलना भी तय नहीं है। बेली ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ पैट नहीं खेल पाते हैं तो स्मिथ कप्तान होंगे। यह रणनीति हमारे लिये पहले भी कारगर रही है।’’ स्मिथ इस सप्ताह न्यूयॉर्क से आस्ट्रेलिया लौट आये हैं और क्रिकेट न्यू साउथवेल्स के मुख्यालय पर अभ्यास शुरू कर दिया है। वह शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में ब्रिसबेन और सिडनी में अगले दो मैचों में न्यू साउथवेल्स के लिये खेलेंगे।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version