Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तीन लोगों की मौत की सजा रद्द की, हत्या के आरोप से बरी किया
Country

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तीन लोगों की मौत की सजा रद्द की, हत्या के आरोप से बरी किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तीन लोगों की मौत की सजा रद्द की, हत्या के आरोप से बरी किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2014 में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति और दो अन्य लोगों की मौत की सजा को रद्द करते हुए उन्हें बरी करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति देबांगसू बसाक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने निर्देश दिया कि सुरोजीत देब, लिपिका पोद्दार और संजय बिस्वास को तत्काल रिहा किया जाए। देब की अलग रह रही पत्नी जयंती के शव के टुकड़े यहां सियालदाह रेलवे स्टेशन पर एक बिस्तर में रखे हुए मिले थे।

पीठ ने बृहस्पतिवार को अपने फैसले में कहा, “हमारा मानना है कि अभियोजन पक्ष अपीलकर्ताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है।” पीठ में न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बार रशीदी भी शामिल थे।

खंडपीठ ने तीनों व्यक्तियों को दोषी ठहराने और मौत की सजा सुनाने संबंधी फैसले को रद्द कर दिया तथा सियालदह सत्र न्यायालय द्वारा उन पर तय किए गए सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया। बीस मई 2014 को पुलिस को सियालदह रेलवे स्टेशन की पार्किंग में महिला के शव के टुकड़े मिले थे।

बाद में मृतक की पहचान जयंती देब के रूप में हुई। अपीलकर्ताओं के वकील ने दावा किया कि उनमें से कोई भी उस जगह मौजूद नहीं था जहां शव के टुकड़े बरामद किए गए थे। वकील ने दावा किया कि रिकॉर्ड में इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पार्किंग क्षेत्र में सामान किसने छोड़ा था और ऐसी परिस्थितियों में, ऐसा कोई सबूत नहीं लगता कि हत्या वास्तव में अपीलकर्ताओं ने की थी।

उन्होंने अदालत के समक्ष कहा कि अभियोजन पक्ष ने अपीलकर्ताओं को मामले में फंसाया है। आरोप है कि सुरोजीत अपनी दोस्त लिपिका के साथ रह रहा था और उन्होंने जयंती की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए संजय की मदद ली। सरकारी वकील ने कहा कि दोषसिद्धि और मौत की सजा सुनाए जाने के सियालदाह सत्र अदालत के 20 जुलाई 2019 के फैसले को बरकरार रखा जाना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण 250 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ‘आॅरेंज’ अलर्ट
Next Article भुवनेश्वर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में आग, 60 से अधिक लोगों को बचाया गया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.