Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»कम फिल्में करता हूं, मकसद एक अच्छी जिंदगी जीना है: मानव कौल
Entertainment

कम फिल्में करता हूं, मकसद एक अच्छी जिंदगी जीना है: मानव कौल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कम फिल्में करता हूं, मकसद एक अच्छी जिंदगी जीना है: मानव कौल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. ‘काई पो चे’ और ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मानव कौल का कहना है कि वह फिल्म जगत में एक ”धीमी और सहज” गति से आगे ब­ढ़ना पसंद करते हैं तथा केवल उन परियोजनाओं का हिस्सा बनना चाहते हैं जिनमें उनकी वास्तविक रुचि हो. कौल अभिनेता, लेखक और थिएटर निर्देशक हैं.

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखता और मेरी इसमें कोई रुचि नहीं है. मैं इतना बड़ा अभिनेता नहीं हूं कि फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर भीड़ को खींच सकूं. मैं कम काम (फिल्में) करता हूं. मेरा मकसद एक अच्छी जिंदगी जीना है, जो भी मुझे दिलचस्प लगेगा, मैं वह काम करूंगा.” अभिनेता इस बार फिल्म ‘बारामूला’ में दिखाई देंगे. उन्होंने कहा कि उनके लिए फिल्म करने का एकमात्र मापदंड यह है कि वह उन्हें ”मनोरंजन” दे.

‘आर्टिकल 370’ से मशहूर हुए आदित्य सुहास जांभले द्वारा लिखित और निर्देशित इस आगामी फिल्म में कौल की पत्नी के रूप में भाषा सुम्बली नजर आएंगी. कौल ने कहा, ”मैं कहीं न कहीं किनारे पर हूं, लोग मुझे देखते हैं और मुझे काम देते हैं और मैं वह चुनता हूं जो मुझे सही लगता है या जो मेरे लिए मनोरंजक है; इसके अलावा कोई मापदंड नहीं है. चीजें ठीक चल रही हैं, धीरे और सहजता से तथा मैं यही चाहता हूं.” बारामूला में जन्मे अभिनेता कौल ने कहा कि कश्मीर के समृद्ध इतिहास और जटिल मुद्दों से परिचित होने के कारण उन्हें ‘बारामूला’ की कहानी अच्छी लगी. इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे ने बी62 स्टूडियो के आदित्य धर और लोकेश धर के साथ मिलकर किया है. यह सात नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दिखेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबैंक संघों ने निजीकरण पर सीतारमण की टिप्पणी की आलोचना की
Next Article इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के तीन शहरों पर हवाई हमले किये
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.