सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वह प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला में खेलने के लिए ‘जो कुछ भी जरूरी हो’ वह करेंगे। पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें संभवत: जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान काम के अधिक बोझ के कारण लगी थी।

पैट कमिंस न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला और एशेज से पहले शेफील्ड शील्ड मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इस 32 साल के तेज गेंदबाज को हालांकि उम्मीद है कि वह 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

पैट कमिंस ने बुधवार को ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘‘मैं तब तक टेस्ट मैच में नहीं उतरूंगा जब तक कि मुझे यह नहीं लगे कि मैं टेस्ट मैच को खत्म कर सकता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब आप 18 या 19 साल के होते हैं तो आप सोचते हैं कि मैं अपने रिहैबिलिटेशन को परफेक्ट बनाऊंगा, फिर चाहे इसके लिए अतिरिक्त छह महीने लग जाएं। जबकि मैं इस सोच के साथ खुश हूं कि यह एशेज श्रृंखला है और इसमें खेलने के लिए जो भी जरूरी होगा मैं वह करूंगा।’’

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के महत्व की ओर इशारा करते हुए कंिमस ने कहा, ‘‘लेकिन अंत में अगर आप शत प्रतिशत फिट नहीं होते और अगले साल आपको थोड़े ब्रेक की जरूरत होती है तो फिर एक और एशेज होगी।’’ मेडिकल स्कैन में पैट कमिंस की कमर में चोट का खुलासा हुआ है और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खत्म होने के हफ्तों बाद भी यह दिग्गज इससे परेशान है।

पैट कमिंस ने कहा कि विशेषज्ञ एक महीने में उनकी चोट का पुन: आकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह शेफील्ड शील्ड के मुकाबलों में नहीं खेलते हैं तो भी उन्हें एशेज की तैयारी के लिए काफी कम समय की जरूरत होगी और वह यह जोखिम उठाने को तैयार हैं।

पैट कमिंस ने जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में चार दिन में 35.1 ओवर गेंदबाजी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद लंदन पहुंचे कंिमस के गेंदबाजी के भार में खिताबी मुकाबले के दौरान काफी वृद्धि देखी गई थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version