ओटावा: कनाडा में अब भारतीय फिल्मों को निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल कनाडा के ओंटारियो के ओकविले में एक फिल्म थिएटर में आगजनी करने की घटना सामने आई है। वहीं एक अन्य घटना में फिल्म थिएटर के दरवाजे पर गोलियां चलाई गईं।

गनीमत रही कि दोनों हादसों में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब बात ये है कि जिन थिएटर पर हमले किए गए, उनमें भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग हो रही थी। ऐसे में आशंका है कि कनाडा में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को प्रभावित करने के लिए ये लक्षित हमले किए जा रहे हैं। इन घटनाओं के पीछे खालिस्तानियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

पहले आगजनी हुई फिर गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओकविले के थिएटर में आगजनी बीती 25 सितंबर को की गई, जब दो नकाबपोश लोगों ने थिएटर के मुख्य गेट पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे थिएटर को काफी नुकसान हुआ। यह घटना देर रात हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हमले के वक्त थिएटर में कोई नहीं था, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। इसके एक हफ्ते बाद 2 अक्तूबर को एक संदिग्ध ने फिल्म थिएटर के गेट पर गोलीबारी की। पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाएं लक्षित हैं और पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है। थिएटर के सीईओ ने बताया कि भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग करने के लिए पहले भी उनके थिएटर पर हमले हुए हैं।

भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोकी गई

इस घटना के बाद वहां लोगों में डर का माहौल है। मौजूदा हालात को देखते हुए थिएटर ने एहतियातन दो भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी है। थियेटर प्रबंधन का कहना है ‘हम झुकना नहीं चाहते, लेकिन स्टाफ और दर्शकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।’ इससे पहले भी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया और टोरंटो में भी भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग करने वाले थिएटर्स को निशाना बनाया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version