मुंबई: मुंबई पुलिस कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को शहर के ओशिवारा इलाके में उस इमारत में पहुंची, जहां वह रहते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस शर्मा के आवास के पते की पुष्टि के लिए वहां आयी थी। उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां में हुई गोलीबारी के एक दिन बाद, पुलिस र्किमयों ने ओशिवारा स्थित डीएलएच एन्क्लेव इमारत का दौरा किया।

पुलिस टीम उनके पते की पुष्टि करने के बाद कुछ देर में ही वहां से चली गयी।’’ अधिकारी ने बताया कि न तो शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गयी है और न ही उनका कोई बयान दर्ज किया गया। कनाडा के सरे में हाल में खुले शर्मा के नए रेस्तरां ‘कैप्स कैफे’ पर बुधवार देर रात गोलियां चलायी गयी थीं।

सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार रात 1:50 बजे एक प्रतिष्ठान से कॉल आई और कहा कि प्रतिष्ठान में किसी को चोटें नहीं आयी हैं। यह कैफे चार जुलाई को खुला था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version