कोलकाता: कोलकाता के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने कथित तौर पर बलात्कार किया और आरोपी को शहर के दक्षिणी हिस्से के आनंदपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आई युवती ने अपने सहपाठी के खिलाफ आनंदपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ मिला पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई और बाद में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने इंजीनियंिरग छात्रा के गृह राज्य का खुलासा नहीं किया। अधिकारी ने कहा, “छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह आनंदपुर में एक किराए के फ्लैट में रह रही थी, जहां आरोपी आया और उसके पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और बाद में उसके सहपाठी ने उसके साथ बलात्कार किया।”

यह घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना के कुछ दिन बाद हुई है। मेडिकल कॉलेज की छात्रा अपने मित्र के साथ रात्रि भोजन के लिए परिसर से बाहर गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों तक छुपा रहा और आनंदपुर स्थित अपने घर लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश करने पर 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा, “हमने जांच शुरू कर दी है और जो कुछ हुआ उसका विवरण जल्द ही सामने आ जाएगा।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version